फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis laid on developing the capabilities of girl students

Shamli News: छात्राओं की क्षमता का विकास करने पर दिया जोर

Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on developing the capabilities of girl students
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बालिका शिक्षा परिषद की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं की क्षमता का विकास करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय बालिका शिक्षा परिषद की सहायिका सुनीता पांडे व बालिका शिक्षा मेरठ प्रांत की प्रमुख एवं मुजफ्फरनगर भगवती बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गोयल, कौशल्या, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने मां सरस्वती, ओम, मां भारती और श्रीराम के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्पार्चन कर किया। छात्रा प्रियाक्षी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सुनीता पांडे ने छात्राओं को जागरूकता, साक्षरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के आहार, स्वास्थ्य, सुरक्षा, जीवन शैली, प्रेरणा जागरण, ललित कला का ज्ञान, कौशल विकास, भारतीय दर्शन और छात्राओं की क्षमता का विकास करने पर बल दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संजीव कुमार, संदीप कुमार, अनीता मलिक, कविता गुप्ता, गीता कांबोज, सुरभि मित्र, रवि कुमार, अमित कुमार, अमित नामदेव, मोहित शर्मा, शिशु मंदिर के उप प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, आशीष जैन व सविता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed