फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emotional tribute to the army officers who died in the accident

हादसे में मृतक सैन्य अफसरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

Fri, 10 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Emotional tribute to the army officers who died in the accident
शामली नये बाजार में बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देती सभासद शशी अरोरा व वार्ड के सदस्य - फोटो : SHAMLI
हादसे में मृतक सैन्य अफसरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
विज्ञापन

शामली। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने हनुमान धाम के निकट अस्पताल रोड पर तमिलनाडू में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस संगल, निशिकांत संगल, अमित शर्मा, विजय गुप्ता, राहुल बंसल, संजय अग्रवाल, हर्ष गर्ग, दीपक गुप्ता, शिवांक, संजय बंसल आदि मौजूद रहे। वीवी पीजी कालेज शामली में बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। शोक सभा आयोजित की गई। 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली में शोकसभा कर सभी कैडेट्स ने देश के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर सूबेदार हरेंद्र, बीएचएम शमशेर, हवलदार विजय, अजय, कैप्टन केपी सिंह, रजीनश, संजीव, सोमपाल, मनजीत, राजेश और स्वाति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिव मार्केट नया बाजार में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री राहुल पाल, शशि अरोरा, आकाश विश्वकर्मा, अर्थवपाल, शरद गुलाटी मौजूद रहे। औद्योगिक आस्थान कंडेला में आयोजित शोकसभा में उद्यमियों ने दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर अंकित गोयल, अपूर्व जैन, सचिन गर्ग, सुधाकर, रोहित गर्ग, भारत मित्तल, मनोज अग्रवाल, विशाल गुप्ता और रुचिर गोयल आदि मौजूद रहे।

शामली वीवी इन्टर कॉलेज में विपिन रावत  व अन्य जवानो को श्रद्धांजलि देते शिक्षक

शामली वीवी इन्टर कॉलेज में विपिन रावत व अन्य जवानो को श्रद्धांजलि देते शिक्षक- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इन्टर कॉलेज में विपिन रावत  व अन्य जवानो को श्रद्धांजलि  देते एनसीसी के छात्र

शामली वीवी इन्टर कॉलेज में विपिन रावत व अन्य जवानो को श्रद्धांजलि देते एनसीसी के छात्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed