{"_id":"5e444b5a8ebc3ee5b04800b1","slug":"embraced-and-resolved-to-live-together-shamli-news-mrt4686502119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले मिलकर लिया मिलजुलकर रहने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले मिलकर लिया मिलजुलकर रहने का संकल्प
विज्ञापन
शामली वेलनटाईन डे पर मीनू गोयल व बेटा आदि
- फोटो : SHAMLI
गले मिलकर लिया मिलजुलकर रहने का संकल्प
शामली। वैलेंटाइन वीक में बुधवार को हग डे था। हर किसी ने अपने अपने ढंग से इसे सेलिब्रेट किया। किसी ने अपनी पौत्री संग विश किया तो देवरानी -जेठानी ने भी एक दूसरे को गले लगा हमेशा मिलजुलकर रहने का संकल्प लिया। मम्मी ने बेटे को गले लगा एग्जाम में अच्छे नंबर लाने की विश की।
बेटे की लगन देख गले लगाया और शुभकामना दी
कमला कालोनी निवासी मीनू गोयल ने अपने बेटे आदि के साथ सेलिब्रेट किया। मीनू ने कहा कि बेटा पढ़ाई में काफी होशियार हैं। कुछ दिन बाद उसके एग्जाम हैं इसके लिए वह अभी से तैयारी में जुटा है। उसने स्कूल से आते ही अपना होमवर्क किया। पढ़ाई के प्रति उसका उत्साह देख उसे गले लगाया। उसे प्यार दुलार के साथ उसके अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी।
भाई को गले लगाया और चॉकलेट गिफ्ट की
सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ने वाली नविका और आरव में काफी मेलजोल है। नविका अपने छोटे भाई का बहुत ध्यान रखती है। नविका पढ़ने में तेज है और चाहती है कि उसका भाई आरव भी उसी की तरह होशियार बने। नविका ने बताया कि हग डे पर उसने आरव को गले से लगाया और उसे चॉकलेट गिफ्ट दी। मम्मी ने उसे लाकर दी थी । नविका ने उसे पढ़ाया और गेम खेला।
विज्ञापन
मेरी पौत्री ही मेरा सुकून
कमला कालोनी निवासी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक संगल के लिए उनकी पौत्री श्रद्धा ही सब कुछ है। श्रद्धा के मम्मी और पापा दोनों डेंटिस्ट हैं और दिल्ली में ही रहते हैं। वह केवल शनिवार शाम को आते हैं और सोमवार सुबह दिल्ली चले जाते हैं। श्रद्धा यहां अपने दादा दादी के पास रहती है, लेकिन दादा उसे बहुत दुलार करते हैं। घर में आते ही उसका नाम पुकारते हैं। हालत ये है कि श्रद्धा मम्मी पापा के आने के बाद भी दादा जी के पास ही रहती है। हग डे पर बाबा ने अपनी पौत्री को खूब दुलारा। कहा कि उनकी पौत्री ही उनका सुकून है। मोहल्ले में भी
मोहल्ले का आदर्श बनी देवरानी जेठानी
अक्सर देेेेखा जाता है कि देवरानी और जेठानी में कम ही बनती है, लेकिन कमला कालोनी निवासी अर्चना और उनकी देवरानी संगीता इसका अपवाद हैं। दोनों संयुक्त परिवार में एक साथ रहती हैं। दोनों ने बताया कि वे एक दूसरे को अपनी बहन जैसा समझती हैं। परिवार में एक दूसरे का आदर सत्कार करती हैं। उनके पड़ोसी और पूरी कालोनी में देवरानी जेठानी सबकी आदर्श बनी हैं। हग डे पर भी दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर विश किया और हमेशा इसी तरह मिललुलकर रहने का संकल्प लिया।

शामली वेलनटाईन डे पर डॉक्टर अशोक सिंघल व पोती के साथ- फोटो : SHAMLI

शामली वेलनटाईन डे पर अर्चना व संगीता देवरानी जेठानी- फोटो : SHAMLI

शामली वेलनटाईन डे पर नविका व आरव- फोटो : SHAMLI