फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Embezzlement of Rs 15.50 lakh in drain cleaning, revealed in audit

Shamli News: नाला सफाई में 15.50 लाख रुपये का गबन, ऑडिट में खुलासा

Tue, 18 Feb 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 15.50 lakh in drain cleaning, revealed in audit

विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में 15.50 लाख के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। ऑडिट में यह मामला उजागर हुआ, जिसके बाद निगम की तरफ से जांच भी कराई गई। मामला पकड़ में आने के बाद अब संबंधित फर्म से वसूली की जा रही है।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में नालों की सफाई/सिल्ट निस्तारण कार्य के लिए ठेके पर कार्य कराया गया था। इसमें गोल कोठी से मेन रोड खाताखेड़ी सिराज कॉलोनी तक बाईं ओर की नाला सफाई फर्म मेसर्स श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन द्वारा की गई थी।
विज्ञापन

इसी प्रकार नाले के दायीं ओर की सफाई भी इसी फर्म के द्वारा की गई थी। दोनों साइड की सफाई के लिए फर्म को 9,28,661 और 10,63,895 यानी कुल 19,92,556 का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखा विभाग द्वारा भुगतान के बाद दोनों पत्रावली परीक्षण के लिए मुख्य नगर लेखा परीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराई गईं। जब मुख्य नगर लेखा परीक्षक द्वारा निर्माण विभाग से नाले की जांच कराई गई तो आगणक में दी गई नाले की लंबाई, चौड़ाई और गहराई में काफी अंतर पाया गया। चौड़ाई तो पूरी दोगुना अधिक दर्शाई गई। जांच में पाया गया कि फर्म ने कूटरचित तरीके से 15.50 लाख रुपये का गबन किया है। इसके बाद निगम द्वारा एक और जांच कराई गई, जिसमें गबन 15.50 लाख से घटकर करीब 14 लाख रुपये हुआ। फर्म से रिकवरी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed