{"_id":"678e9e5022034720890afcf7","slug":"electricity-was-turned-on-despite-shutdown-employee-burnt-due-to-electric-current-shamli-news-c-26-1-sal1002-135573-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शटडाउन लेने के बावजूद बिजली चालू की, करंट से कर्मचारी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शटडाउन लेने के बावजूद बिजली चालू की, करंट से कर्मचारी झुलसा
Tue, 21 Jan 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
केरटू में बिजली लाइन पर कार्य करने के दौरान करंट से घायल भूरा। परिजन
झिंझाना। केरटू बिजली घर पर शटडाउन लेने के बाजवूद बिजली चालू कर दी, जिससे करंट लगने के कारण कर्मचारी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। केरटू बिजली घर के सभी लाईनमैनों ने विभाग अवर अभियंता शिकायती पत्र देते हुए कहा कि एक कर्मचारी की लापरवाही से हादसा हुआ है। कहा कि जब तक कर्मचारी नहीं हटाया जाएगा, काम नहीं किया जाएगा।
सोमवार को केरटू ट्रांसफार्मर पर बिजलीघर से शटडाउन लेने के बाद लाइनमैन भूरा उर्फ उस्मान कार्य कर रहा था। इसी दौरान जोरदार करंट लगा और लाइनमैन झटके के साथ नीचे गिर गया, जिसे गंभीर हालत में शामली के प्राइवेट चिकित्सक में भर्ती कराया। बाद में लाइनमैन यूनियन के अध्यक्ष रविंदर कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि केरटू बिजलीघर पर तैनात एसएसओ की लापरवाही से हादसा हुआ। लाइनमैनों ने आरोप लगाया कि एसएसओ ड्यूटी में भी लापरवाही करता है तथा बिजली घर पर फिटर चलाने के बावजूद बिजली घर से नदारद रहता है। शिकायती पत्र देने वालों में बिजेंदर बिट्टू प्रमोद कुमार बाबूराम सागर कुमार मोहित, राजीव तथा प्रवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
अवर अभियंता अतर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।