फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity theft caught in 35 houses, case registered

Shamli News: 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, मुकदमा दर्ज

Thu, 26 Dec 2024 06:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 26 Dec 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in 35 houses, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी शामली/ कैराना। विद्युत निगम और विजिलेंस की टीम ने जिलेभर में अभियान चलाकर 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम द्वारा सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर ने बताया कि शामली के अलावा भैंसवाल, जलालाबाद में सुबह के समय चेकिंग अभियान चलाया जिसके तहत 353 घरों की चेकिंग की गई। 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अधिशासी अभियंता पुनीत कुमार निगम के नेतृत्व में विद्युत विभाग व विजिलेंस की टीम ने कैराना नगर के मोहल्ला आलखुर्द व कस्बे में अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब 180 स्थानों पर विद्युत चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 13 उपभोक्ताओं के घरों में मीटर से पहले केबिल में कट लगाकर विद्युत चोरी होती मिली। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एक उपभोक्ता के मीटर में छेड़छाड़ मिली। अधीक्षण अभियंता ने लोगों से अपील की है कि विद्युत चोरी ना करें और समय से छूट में अपना बिल जमा करवाकर छूट का लाभ उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपखंड अधिकारी अमित गुप्ता, अवर अभियंता अजय कुमार शर्मा, विजिलेंस टीम के जेई मनोज कुमार, उप निरीक्षक रोहित मलिक, विजिलेंस प्रभारी उप निरीक्षक विक्रम सिंह सहित पीएसी बल मौजूद रहा।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed