{"_id":"67f2ce11c30ea5c14c056ab6","slug":"electricity-supply-was-cut-off-for-two-and-a-half-hours-due-to-the-mischief-of-a-rat-shamli-news-c-26-1-sal1002-139796-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चूहे की करतूत से ढाई घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चूहे की करतूत से ढाई घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शामली। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे चूहे के कारण बिजली लाइन में फाल्ट आ गया, जिसके कारण हनुमान धाम रोड, सीबी गुप्ता काॅलोनी, बुढ़ाना रोड की बिजली आपूर्ति करीब ढाई घंटे तक गुल रही। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, शनिवार को ऊर्जा निगम को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि हनुमानधाम रोड समेत विभिन्न स्थानों पर बिजली आपूर्ति गुल हो गई, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। टीम सूचना पाते ही मौके पर पहुंची। जांच की तो पता चला कि चूहे के तारों को काटने के कारण बिजली गुल हुई है। चूहा भी पास में ही पड़ा मिला। करीब ढाई घंटे बाद फाल्ट को दूर कर किसी तरह बिजली आपूर्ति सुचारु कराई गई।
सीबी गुप्ता कॉलोनी के समीर, अली, मोहन का कहना है कि फाल्ट के कारण आए दिन बिजली गुल रहती है, जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। जर्जर तारों को भी बदलवाने की मांग की है। ऊर्जा निगम के जेई सौरभ कुमार का कहना है कि चूहे के कारण आपूर्ति गुल हो गई थी।