फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity supply stopped due to replacement of dilapidated wires

Shamli News: जर्जर तारों को बदलने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप

Mon, 01 Jul 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 01 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped due to replacement of dilapidated wires
शामली एमएसके रोड पर विद्युत लाइन  ठीक करते कर्मचारी
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान हादसों से बचने के लिए ऊर्जा निगम ने शटडाउन लेकर शिव चौक और कबाड़ी बाजार में बिजली के जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया। इस दौरान दो काॅलोनियों की आपूर्ति ठप रही। तार बदलने के कारण एक साइड का रास्ता बंद रहने से शहर में दिनभर जाम की स्थिति रही। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसई नरेश कुमार और जेई सौरभ कुमार ने बताया कि रविवार को शिव चौक और कबाड़ी बाजार में जर्जर तारों को बदलने के लिए सुबह सात से लेकर शाम 6 बजे तक कर्मचारियों ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क की एक साइड को बंद कर दिया गया था, जिस कारण शहर में दिनभर जाम के हालात बने रहे। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शिव चौक, कबाड़ी बाजार और आसपास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुल रहने के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।
विज्ञापन

पंकज कुमार, सुनील कुमार, मनीष, राधेश्याम का कहना है कि आपूर्ति गुल करने की जानकारी उपभोक्ताओं को पूर्व में नहीं दी जाती, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी भी मौके पर पहुंचे
धीमानपुर रेलवे फाटक से लेकर वर्मा मार्केट से चालक जाम से जूझते रहे। सूचना पर यातायात प्रभारी सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। दो सिपाहियों को यातायात सुचारु कराने के लिए तैनात किया गया। दिनभर लोग जाम से जूझते नजर आए।

शामली एमएसके रोड पर विद्युत लाइन  ठीक करते कर्मचारी

शामली एमएसके रोड पर विद्युत लाइन  ठीक करते कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed