फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity supply remained disrupted for ten hours in Khodsama

Shamli News: खोड़समा में दस घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही बाधित

Fri, 28 Jun 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 28 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted for ten hours in Khodsama
चौसाना खोडसमा के जंगल मे पेडो को काट कर विद्युत लाइन ठीक  करते कर्मचारी
शामली/चौसाना। खोड़समा बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में पिछले दस घंटे से आपूर्ति नहीं मिलने से लोग तिलमिला गए। भाकियू ने धरने की चेतावनी दी तो वहीं विद्युत निगम के अधिकारियों ने खोड़समा व टोडा फीडर के 12 कर्मचारियों को लगाकर लाइन की त्रुटि को दूर कराया और आपूर्ति को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा में 32 केवी का बिजली उपकेंद्र है। जहां करीब आठ गावों को विद्युत आपूर्ति मिलती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे से लाइन पेड़ों से टकराने के कारण दस घंटे आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी के कारण लोग तिलमिला गए। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी तो अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन

आनन फानन में टोड़ा व खोड़समा बिजलीघर के 10 कर्मचारियों को लाइन दुरूस्त करने के आदेश दिए गए। कर्मचारियों ने लाइन के निकट खड़े पेड़ों की टहनियों को छीलकर लाइन को सही किया। दस घंटे के बाद करीब तीन बजे आपूर्ति शुरू हुई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


- खोड़समा व टोडा के जंगल में लाइन से कुछ पेड़ लगे हुए थे, जिसके कारण बार-बार फाल्ट की समस्या पैदा हो रही थी। कर्मचारियों की एक टीम को लगाकर लाइन को सही कराया गया है। आपूर्ति जारी है। - सिकंदर सिंह यादव,जेई विद्युत विभाग


- वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान रहे लोग
गर्मी के कारण बृहस्पतिवार को भी जिलेभर में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझते रहे। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली, कैराना, थानाभवन, जलालाबाद में भी लो वोल्टेज की समस्या रही। दोपहर के समय शामली में बिजली कटौती की गई। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed