फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity supply cut off for seven hours due to rain and strong winds

Shamli News: बारिश और तेज हवाओं से सात घंटे तक गुल रही बिजली आपूर्ति

Fri, 30 Aug 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply cut off for seven hours due to rain and strong winds
शामली। बुधवार की आधी रात के बाद जिलेभर में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिले के 70 से अधिक स्थानों पर फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति गुल हो। आपूर्ति 5 से लेकर 7 घंटे तक ठप रही। वहीं जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब दो बजे मौसम बिगड़ा और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर बारिश सुबह सात बजे तक होती रही। बारिश के कारण जहां शहर के बुढ़ाना रोड, कुड़ाना, पशु चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर रोड पर जलभराव हो गया। वहीं किरौड़ी और लिलौन अंडरपास में जलभराव के कारण आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर के दयानंद नगर, काका नगर, रेलपार काॅलोनी, कलक्ट्रेट के पास सर्वर पीर, दिल्ली रोड आदि पर जगह-जगह फाल्ट के कारण आपूर्ति रात तीन बजे ही बाधित हो गई थी। सुबह 11 बजे तक आपूर्ति सुचारु हो सकी। आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगाें को परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 30 जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन में हुए कई धमाके
झिंझाना। कस्बा व देहात क्षेत्र में हवा के साथ बारिश आने से आधी रात से बिजली गुल रही। विद्युत कर्मचारी इस्लाम अली ने बताया कि रात के समय पूरे बिजली घर में नमी आने के कारण धमाके होने शुरू हो गए थे। सप्लाई फेल होने के बाद सुबह साढ़े नौ बजे मशीनों से नमी दूर करने के बाद बिजली सुचारू की गई।
रातभर गुल रही बिजली
ऊन। ऊन क्षेत्र में भी आपूर्ति दो से तीन घंटे तक बाधित रही। विद्युत कर्मचारी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि बरसात की वजह से सप्लाई दो घंटे बंद रही। इसके बाद समय से बिजली सुचारू की गई। नगर निवासी अंकित ने बताया कि रात को 11 बजे बिजली चली इसके बाद पूरी रात बिजली गायब रही और सुबह आठ बजे जाकर बिजली आई, जिससे परेशानी हुई।


बरसात के बाद शहर का पशु चिकित्सालय तालाब में तब्दील हो गया। यहां पर जगह जगह जलभराव रहा, जिसके कारण यहां पर पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हुई।
.
बरसात के कारण जिले के कई स्थानों पर आपूर्ति बाधित हो गई थी। हालांकि, सुबह तक सभी जगह आपूर्ति सुचारु करा दी गई। कई बार बरसात में आपूर्ति बाधित रहने की संभावना बनती है। जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। जल्द लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।
- विनोद कुमार, एक्सईएन, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed