फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity meter installed on the tube well of the brothers of BJP District President

भाजपा जिलाध्यक्ष के भाइयों के नलूकप पर लगाया विद्युत मीटर

Tue, 01 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity meter installed on the tube well of the brothers of BJP District President
झिंझाना के छछरपुर में विद्युत विभाग की टीम मीटर लगाते हुए। - फोटो : SHAMLI
भाजपा जिलाध्यक्ष के भाइयों के नलकूप पर लगाया विद्युत मीटर
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। छछरपुर गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष के भाइयों के नलकूप पर मंगलवार को विद्युत निगम की टीम ने पहुंचकर मीटर लगा दिया। जिससे विद्युत निगम और भाजपा जिलाध्यक्ष परिवार के बीच में विवाद का निपटारा हो गया। टीम ने अन्य लोगों से भी मीटर लगवाने की अपील की।

झिंझाना उपखंड अधिकारी रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता सुनील कुमार आदि की टीम भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर के भाइयों के नलकूप पर मीटर लगाने पहुंचे। तीन दिन पहले मीटर लगाने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। जिसके बाद जिलाध्यक्ष के भाइयों के खिलाफ जेई की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। मंगलवार को मीटर लगाने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिस नलकूप पर विवाद खड़ा हुआ था। उस नलकूप पर आज मीटर लगा दिया गया है। उपखंड अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि नलकूपों पर मीटर लगाकर, सरकार केवल ऊर्जा की खपत परख रही है। जबकि रेट पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed