फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity lines of dozens of villages disrupted due to storm, rural light

आंधी से दर्जनों गांवों की विद्युत लाइन बाधित, ग्रामीण हलकान

Sat, 11 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity lines of dozens of villages disrupted due to storm, rural light
चौसाना में आंधी से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन व खंबों को ठीक करते विद्युत विभाग के कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
चौसाना। बृहस्पतिवार की शाम को आंधी के कारण खोड़समा सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली के खंभे गिरने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारी खंभों को ठीक करते रहे और तारों मे गिरे पेड़ों को हटाते रहे।
विज्ञापन

चौसाना सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को समस्या से दो-चार होना पड़ा। शाम को तेज आंधी के कारण पेड़ विद्युत लाइन पर जा गिरे और आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके बाद चौसाना में तो देर रात्रि बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर कर दिया गया था। लेकिन आसपास के गांवों खोड़समा, जिजौला, बल्लामाजरा, कौंथलपुर, सकौती, ऊदपुर, सुंदरनगर, लक्ष्मीपूरा सहित अन्य गावों में बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही विद्युत विभाग के कर्मचारी लाइन को ठीक करने में जुट गए और ग्रामीणों की मदद से पूरा दिन बिजली सुचारू करने के लिए मशक्कत करते रहे। खोड़समा के ग्रामीण सोमपाल ने बताया कि टोडा बिजलीघर से होते हुए हाईटेंशन लाइन उपकेंद्र खोड़समा पर आ रही है जो जर्जर है। थोड़ी हवा आने पर ही तार टूट जाते हैं, जिससे महीने के प्रत्येक दिनों में समस्या आती है। वहीं विपिन का कहना है कि हाईटेंशन लाइन को ठीक कराने के लिए कई बार धरना दिया गया, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। खोड़समा के ग्रामीण बड़ी मुश्किल से जीवनयापन कर रहे हैं। वहीं जेई सिकंदर यादव ने बताया कि लगभग सभी गांवों में खंभों की समस्या को दूर कर दिया गया है। लाइन का ट्रायल भी किया गया है। आपूर्ति सभी गांवों में सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed