फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity department will run a special campaign, people will have to face problems

Shamli News: बिजली विभाग चलाएगा विशेष अभियान, लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

Wed, 05 Feb 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 05 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity department will run a special campaign, people will have to face problems
शामली। बिजली विभाग फरवरी माह को अनुरक्षण माह के रूप में मनाएगा। आए दिन होने वाले फॉल्ट आदि से आमजन को निजात दिलाने के लिए लाइनों, उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान उपकेंद्र क्षेत्रों में लोगों को आंशिक कटौती का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा फरवरी माह को अनुरक्षण माह के रूम में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कहीं लाइनें पेड़ों में उलझी रहती हैं तो कहीं तार व अन्य उपकरण जर्जर हैं, जिससे आए दिन घटनाएं व फॉल्ट होते रहते हैं। ग्राहकों को इससे निजात मिले, इसके लिए विद्युत विभाग फरवरी माह को अनुरक्षण माह के रूप में मना रहा है।
विज्ञापन

इस एक माह के दौरान लाइनों को प्रभावित करने वाले पेड़ों छंटाई, ट्रांसफार्मर्स के आसपास साफ-सफाई, टेढ़े व टूटे खंभे एवं जंफर, खराब इंसुलेटर, लाइन कंडक्टर आदि बदले जाने का अभियान चलाया जाएगा। जिसके चलते उपकेंद्रों पर उपकरणों की मरम्मत आदि कार्य भी किया जाएगा। जहां कार्य किया जाएगा उस क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed