{"_id":"684c729eb8212fbd500c8e27","slug":"electricity-crisis-increased-in-the-district-feeders-tripped-more-than-50-times-a-day-shamli-news-c-26-1-sal1002-143772-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में बढ़ा बिजली संकट, फीडरों में दिन में 50 से अधिक बार हुई ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में बढ़ा बिजली संकट, फीडरों में दिन में 50 से अधिक बार हुई ट्रिपिंग
विज्ञापन
शामली। भीषण गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। बिजली की खपत भी दोगुना हो गई है। दिन के समय फीडरों में 50 से अधिक बार ट्रिपिंग हुई। इसका असर शहर से लेकर देहात क्षेत्र में पड़ा। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले की यदि बात की जाए तो पांच दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, ऐसे में बिजली व्यवस्था अब पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। लो वोल्टेज के कारण जिले में हर रोज तीन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं और तार गर्म होकर जलने लगे हैं।
शुक्रवार को भी शामली शहर के वर्मा मार्केट, रेलवे रोड, कलक्ट्रेट फीडर पर बिजली कभी गुल हो रही थी तो कभी आ रही थी। ट्रिपिंग के कारण लोगों को परेशानी हुई। इसके अलावा कैराना, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन, ऊन, गढ़ीपुख्ता में भी लोग लो वोल्टेज और बिजली कटौती से जूझते रहे। इनवर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में पड़ रही गर्मी के कारण बिजली की खपत भी लगातार बढ़ रही है। पहले 70 मिलियन यूनिट तक बिजली खर्च हो रही थी, अब 130 से 140 मिलियन यूनिट एक माह में खपत हो रही है।
विज्ञापन
जेई विजय कुमार, सौरभ कुमार ने बताया कि बिजली की खपत बढ़ रही है। ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलरों की मदद ली जा रही है। प्रयास है कि फाल्ट होने पर तुरंत ही टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई जाए।
- एसई, एक्सईएन ने की रात में पेट्रोलिंग, दिए निर्देश
शामली। ऊर्जा निगम के एसई वीरेंद्र कुमार, एक्सईएन सौरभ पाठक, शशांक शेखर ने बृहस्पतिवार की रात को शामली, थानाभवन के विभिन्न बिजली फीडरों का जायजा लिया। मातहतों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं की कॉल तुरंत रिसीव करने के भी निर्देश दिए। कहा कि सभी से मृदु व्यवहार के साथ पेश आए।
- चेकिंग अभियान चलाया
शामली। एसई के निर्देश पर ऊर्जा निगम की टीमों ने शामली, कैराना, कांधला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया जमा नहीं करने पर 20 के कनेक्शन काटे गए। एसई ने उपभोक्ताओं से बकाया जमा करने की अपील की है।
- यह है बिजली का शेड्यूल
ऊर्जा निगम ने शहरी क्षेत्र में 24 तो ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे तक आपूर्ति देने के आदेश दिए हुए हैं। मगर शहरी क्षेत्र में मुश्किल से 14 से 15 और ग्रामीण क्षेत्र में 8 से 10 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। जिसमें फॉल्ट, लो वोल्टेज, लगातार ट्रिपिंग भी शामिल है।