फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity contract workers union gheraoed the superintending engineer's office

Shamli News: विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने किया अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव

Fri, 11 Jul 2025 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers union gheraoed the superintending engineer's office
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मचारी। कर्मचारी।
शामली। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों, पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन दिया और आउटसोर्स कर्मचारियों की जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार, ललित कुमार आदि ने अधीक्षण अभियंता को दिए ज्ञापन में कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं आता है, जिसके कारण परेशानी होती है। छंटनी के दौरान हटाए गए कर्मचारियों को भी वेतन दिलाया जाए। साथ ही, सभी कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बिजली लाइन पर कार्य करते समय उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। कहा कि कुछ कर्मचारियों से प्रतिदिन 8 घंटे, 26 दिन के स्थान पर 24 घंटे, 30 दिन कार्य लिया जा रहा है, जो गलत है जो अनुबंध की शर्तों का भी खुला उल्लंघन है। अतिरिक्त कार्य कराने पर अतिरिक्त वेतन की भी मांग की गई। सचिन कुमार, रविपाल, इंजमाम, बिजेंद्र कुमार, इस्लाम, मोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed