{"_id":"6a514455fac1f9db45019d94","slug":"electricity-consumers-distressed-by-increased-load-making-repeated-visits-to-offices-shamli-news-c-26-1-sal1002-169380-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लोड बढ़ने से बिजली उपभोक्ता परेशान, दफ्तरों के काट रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लोड बढ़ने से बिजली उपभोक्ता परेशान, दफ्तरों के काट रहे चक्कर
Sat, 11 Jul 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। ऊर्जा निगम द्वारा विद्युत मीटर का लोड बढ़ाए जाने के कारण उपभोक्ता परेशान है। चालू माह के विद्युत बिल में बढ़े हुए लोड का सिक्योरिटी चार्ज भी जोड़कर भेज दिया है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के सीधे बिल में लोड बढ़ाकर दे दिया गया है। उपभोक्ता आशु पाल, बंटी कश्यप, निसार सैफी, साजिद अहमद, वसीम आदि का कहना है एक तो पहले से ही बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं, ऊपर से बिना बताए लोड बढ़ाकर सिक्योरिटी चार्ज वसूला जा रहा है।
ऊर्जा निगम के अवर अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत लोड नियमानुसार बढ़ाया गया है। जिस भी उपभोक्ता का विद्युत लोड पिछले छह माह से स्वीकृत लोड से अधिक चलता हुआ पाया गया था, उन सभी का सिस्टम द्वारा लोड स्वतः ही बढ़ा दिया गया है। नियमों के तहत बढ़े हुए लोड का सिक्योरिटी चार्ज बिल में जुड़कर आया है, जिसे उपभोक्ताओं को जमा करना होगा। बताया कि सभी उपभोक्ता कम से कम लोड चलाएं। जिससे भविष्य में उनका विद्युत भार न बढ़े।