फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity connection given against rules, now investigation will reveal the secret

Shamli News: नियम विरुद्ध दे दिए बिजली कनेक्शन, अब जांच से खुलेगा राज

Tue, 05 Mar 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 05 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection given against rules, now investigation will reveal the secret
शामली। ऊर्जा निगम द्वारा कैराना में बिना एस्टीमेट के बिजली खंभे लगाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दो और मामले धोखाधड़ी के सामने आए हैं। झिंझाना में बिना एस्टीमेट जहां कोल्हू पर बिजली कनेक्शन दे दिया गया। वहीं एक अन्य मामले में भी एस्टीमेट किसी के नाम का बना, जबकि कनेक्शन किसी दूसरे को दे दिया गया। दोनों मामले का पता लगने के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों में अफरातफरी मची हुई है। दोनों मामलों की जांच एक्सईएन ने शुरू करा दी है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिकारियों को पता चला है कि झिंझाना में मुकेश नाम के व्यक्ति को सीजनल कोल्हू के लिए बिजली कनेक्शन दिया गया, जो नियम विरुद्ध है। जिस ट्रांसफार्मर से संयोजन किया गया, उसकी कोल्हू परिसर से दूरी लगभग 200 मीटर है। इस प्रकरण में उपभोक्ता को अनुचित लाभ दिया गया। क्योंकि यदि दूरी 200 मीटर होती है तो इसके लिए बाकायदा एस्टीमेट जारी होता है और लाइन खिंचवानी होती है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पहले तो एक किलोवाट का विद्युत कनेक्शन देने के लिए करीब 30 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाया। मगर बाद में यह बिजली कनेक्शन बिना एस्टीमेट किसी अन्य के नाम दे दिया गया। जेई प्रेम का कहना है कि दोनों मामलों की जानकारी नहीं है। कोल्हू से यदि दूरी 200 मीटर है तो इसके लिए अलग से एस्टीमेट बनाना होता है, यदि लाइनमैन ने ऐसा किया है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन रवींद्र प्रकाश का कहना है कि दोनों मामलों का पता लगा है। मामलों की जांच कराई जाएगी। यदि धोखाधड़ी मिलती है तो जेई और अन्य के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed