फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electrical workers supported the farmers' movement

विद्युत कर्मियों ने किसानों के आंदोलन का किया समर्थन

Wed, 09 Dec 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electrical workers supported the farmers' movement
विद्युत कर्मियों ने किसानों के आंदोलन का किया समर्थन
विज्ञापन

शामली। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक उदय प्रताप ने बताया कि मंडल कार्यालय में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को जनपद शामली के सभी विद्युत कर्मचारी, अवर अभियंता और अभियंताओं ने दोपहर एक बजे से तीन बजे तक विरोध सभा आयोजित की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानून, विद्युत संशोधन बिल-2020 के विरोध में भारतीय किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार विद्युत कर्मियों द्वारा विद्युत संशोधन बिल-2020 के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। इस दौरान सभा में इंजीनियर ब्रजमोहन, कालीचरण, जूनियर इंजीनियर संगठन से भानू प्रताप कुशवाहा, सिकंदर यादव, अजय कुमार, सचिन सैनी, विजय शंकर कुशवाहा, राकेश कुमार, कार्यालय सहायक संघ से जुगेंद्र सैनी, राहुल कुमार, अमित कुमार और प्राविधिक कर्मचारी संघ से तरूण कुमार, अमित राठी, विनोद कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed