फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electric trains will run on railway route from April 1

एक अप्रैल से रेलवे मार्ग पर दौड़ेंगी बिजली की ट्रेनें

Sat, 15 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Electric trains will run on railway route from April 1
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी रामवीर सिंह कलर सिग्नल के निरीक्षण को ? - फोटो : SHAMLI
एक अप्रैल से रेलवे मार्ग पर दौड़ेंगी बिजली की ट्रेनें
विज्ञापन

शामली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी रामवीर सिंह ने कहा कि एक अप्रैल 2022 से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। शामली से लेकर टपरी तक कलर सिग्नल का कार्य 20 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। कलर सिग्नल कार्य पूरा होने के बाद मंडल संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक इसका निरीक्षण करेंगे।
शुक्रवार को दिल्ली मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी रामवीर सिंह विशेष ट्रेन से दिल्ली से शामली स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक इकराम अली, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान, सहायक मंडल अभियंता बसंत कुमार त्यागी से कलर सिग्नल की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दिल्ली से लेकर शामली और टपरी तक अनुसूचित जाति के अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। बाद में विशेष ट्रेन से हींड-थानाभवन, ननौता, रामपुर मनिहारन, मनानी रेलवे स्टेशन पर सिग्नल कार्य की जानकारी लेते हुए टपरी रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

दिल्ली मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि लोनी से शामली तक हत्थे वाले सिग्नल और टोकन सिस्टम खत्म हो गए हैं। शामली से लेकर टपरी तक सभी सिग्नल और टोकन सिस्टम जल्दी खत्म हो जाएंगे। कलर सिग्नल कार्य पूरा हो जाने के बाद मंडल संरक्षा आयुक्त का शैलेंद्र पाठक शामली से टपरी निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2022 से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस मौके पर दिल्ली रेलवे मंडल के यातायात निरीक्षक अजित त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed