{"_id":"621e6c956d0b760f3f67ef81","slug":"electric-train-will-run-this-month-shamli-news-mrt578875140","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी माह दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी माह दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
विज्ञापन
इसी माह दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
शामली। उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक के शामली से टपरी तक विद्युतीकरण और कलर सिग्नल कार्यों के निरीक्षण के बाद इसी माह में शाहदरा से लेकर टपरी तक बिजली की ट्रेन चलने की संभावना बढ़ गई है। डीआरएम के मुताबिक जल्द ही बिजली की ट्रेनों का संचालन शाहदरा से टपरी तक किया जाएगा।
शाहदरा से शामली तक रेलवे का विद्युतीकरण और कलर सिग्नल कार्य फरवरी 2021 में पूरा हो गया। जिसके बाद गत 25 फरवरी को उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक, दिल्ली मंडल के रेलवे प्रबंधक डिंपी गर्ग ने कई अधिकारियों के साथ विद्युतीकरण-कलर सिग्नल कार्यों का निरीक्षण किया था। इस दौरान संरक्षा आयुक्त ने शामली से टपरी तक 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली ट्रेनों की स्पीड की टेस्टिंग भी की थी। डीआरएम डिंपी गर्ग ने बताया कि 25 फरवरी को संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण में मामूली खामियां मिली हैं, जिन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी माह शाहदरा से लेकर टपरी तक बिजली की ट्रेनों का संचालन इस रेल मार्ग पर शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद डीजल इंजन हट जाएंगे। बिजली के इंजनों से ट्रेनों को संचालित किया जाएगा।