फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Elective Bureau in Shamli, Kairana

कैराना में चार मामलों में हुआ समझौता

Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Elective Bureau in Shamli, Kairana
शामली नगर पालिका में आयोजित ऐछिंक ब्यूरो में शिकायत सुनते ब्यूरो सदस्य - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। शामली में नगरपालिका सभागार में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र (ऐच्छिक ब्यूरो) की बैठक में दस पारिवारिक मामलों की सुनवाई हुई, लेकिन किसी भी मामले में समझौता नहीं हो सका। कैराना में 13 मामलों में चार में समझौता हुआ।
विज्ञापन

रविवार को नगरपालिका सभागार में सीओ सिटी जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक हुई। इसमें 10 पारिवारिक मामलों की सुनवाई हुई। ब्यूरो सदस्यों ने इन मामलों में दोनों पक्षों से बातचीत कर सुलह की कोशिश की, लेकिन जददोजहद के बाद भी किसी मामले में समझौता नहीं हो सका। इस अवसर पर डा. राजेंद्र गोयल, रीना गौतम, रामकुमार वर्मा, अजय चौधरी, दीपशिखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैराना नगर पालिका में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में कैराना, कांधला व झिंझाना थाने से संबधित 13 मामलों में सुनवाई की गई। काफी प्रयासों के बाद चार दंपती विवादों में समझौता करा दिया गया। दो मामले दूसरे थानों से संबंधित होने के कारण फाइलें बंद कर दी गई। पांच मामलों में कोई भी पक्ष तारीख पर नहीं आने के कारण उनकी फाइलें भी बंद कर दी गई जबकि दो मामलों में अगली तारीख लगा दी गई। इस अवसर पर काउंसलर जीवन ज्योति अरोरा, डा. नसरीन खान, रेखा गोयल, पिंकी अग्रवाल, अनीता बंसल, संगीता, पुलिस विभाग से एसआई अंजु सिंह, सोनू पंवार और ज्योति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed