फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election of the committee directors today

समिति संचालकों का चुनाव आज

Sun, 28 Jan 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sun, 28 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Election of the committee directors today
vote - फोटो : अमर उजाला
शामली। किसान साधन सहकारी समितियों के संचालक पदों का चुनाव सोमवार को होगा। सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना होने पर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिले में 28 समितियों में से 10 अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं, जहां विवाद होने की आशंका है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। हंगामा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 28 किसान साधन सहकारी समितियों पर 102 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, जबकि 146 संचालकों के पद के लिए सोमवार को मतदान होना है। सहायक निबंधक कोआपरेटिव संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि 146 संचालकों के पदों पर
विज्ञापन

चुनाव के लिए 323 प्रत्याशी हैं। एक समिति पर एक निर्वाचन अधिकारी और एक सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। समिति में मतदेय बूथ पर एक मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैलेट पेपर से वोट डाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी निर्वाचन आयोग से मतदान सामग्री प्राप्त होने के बाद सभी समितियों को वितरित कर दी गई है। सोमवार सुबह नौ बजे मतदान प्रक्रिया प्रारंभहो जाएगी। फिर तीन बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 30 जनवरी को सभापति, उपसभापति का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

पांच सेक्टर और तीन जोनल मजिस्ट्रेट ः समितियों के चुनाव शांतिपूर्वक और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पांच सेक्टर और तीन जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक ब्लाक स्तर पर बीडीओ और तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा तीनों एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।


10 अतिसंवेदनशील और 14 संवेदनशील

किसान साधन सहकारी समितियों के चुनाव में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम रहेंगे। जिले की 10 साधन सहकारी समितियां अतिसंवेदनशील और 14 समितियां संवेदनशील श्रेणी में रखकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि सहकारी समितियों के संचालक पदों के मतदान और मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगा। यदि किसी  व्यक्ति ने माहौल खराब करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed