फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election campaign stopped in Shamli and Khap Chaudhary demanded DM to conduct fair polling

UP: शामली में थमा चुनाव प्रचार, खाप चौधरियों ने डीएम के सामने रखी ये बड़ी मांग, मतदान केंद्रों में भरा पानी

Tue, 02 May 2023 10:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 May 2023 10:13 PM IST
सार

Nikay Chunav 2023 : शामली में मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। उधर, खाप चौधरियों ने डीएम के सामने ये बड़ी मांग रखी। वहीं, मतदान केंद्रों में बारिश का पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन
Election campaign stopped in Shamli and Khap Chaudhary demanded DM to conduct fair polling
मतदान केंद्र पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में निकाय चुनाव के प्रचार का शोर मंगलवार शाम थम गया। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। पांच बजे के बाद घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार को तीन स्थानों से कुल 384 पोलिंग पार्टी मतदान करने के लिए रवाना होंगी। बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो जाएगी और 13 मई को परिणाम आएंगे।
विज्ञापन


प्रत्याशी पिछले कई दिन से निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार में जोरशोर से जुटे थे। सभी निकायों में प्रत्याशियों की प्रचार गाड़ी घूम रही थी। मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थम गया, जिसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील करने लगे। इसके साथ ही रूठों को मनाने का दौर भी शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार को शहर स्थित नवीन मंडी परिसर, कैराना में पब्लिक इंटर कॉलेज और झिंझाना से राष्ट्रीय शिक्षा सदन से पोलिंग पार्टियों और सुरक्षाबलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग कर पोलिंग बूथ तैयार करा दिए हैं।

मतदान केंद्रों में भरा बारिश का पानी
पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण मतदान केंद्रों पर जलभराव हो गया। ऐसी हालत में ही मतदान बूथ के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को भी बारिश की आशंका है। ऐसे में जलभराव के चलते मतदाताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया बेइमानी का आरोप, बोले- आज प्रदेश में होती सपा की सरकार

खाप चौधरियों ने की निष्पक्ष मतदान कराने की मांग
शामली में चार मई को होने वाले मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए मंगलवार को खाप चौधरी और विधायकों ने डीएम रविंद्र सिंह से मुलाकात की। खाप चौधरियों और विधायकों ने कहा कि मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023 : अखिलेश यादव का रोड शो, छतों से खूब हुई पुष्प वर्षा, देखिए उत्साह की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed