फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Akhilesh Yadav said that the BJP government was formed with dishonesty in State

UP: अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया बेइमानी का आरोप, बोले- आज प्रदेश में होती सपा की सरकार

Tue, 02 May 2023 08:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 May 2023 08:56 PM IST
सार

Saharanpur News : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर बेइमानी से जीत हासिल करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि अगर बेइमानी न होती तो आज प्रदेश में सपा की सरकार होती।

विज्ञापन
Saharanpur News: Akhilesh Yadav said that the BJP government was formed with dishonesty in State
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पर बेइमानी कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई प्रत्याशियों के इशारे पर बेइमानी करते हुए प्रशासन ने जितवा दिया था। भाजपा बेइमानी न करती तो आज पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सपा की सरकार होती। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव पार्टी प्रत्याशियों को जिताने और वोट देने के लिए भी जनता का आभार जताया।

विज्ञापन


गीत में गूंजा मां शाकंभरी देवी और देवबंद का नाम
मंडी समिति रोड स्थित बैंक्वेट हाल में अखिलेश यादव के आने से पूर्व पार्टी की ओर से तैयार कराए गए गीत में मां शाकंभरी देवी और देवबंद का नाम भी गूंजा। गीत में कहा कि यह संतों की भूमि है, यहां पर मां शाकंभरी देवी तो देवबंद भी है।
विज्ञापन


फैला था कीचड़, लगा जाम
अखिलेश यादव का रोड शो रेंज के पुल से शुरू हुआ, जो चिलकाना रोड पर गोल कोठी के पास खत्म हुआ। इस मार्ग पर सड़क टूटी पड़ी है, जिस पर बारिश की वजह से कीचड़ भी फैला था। वहीं, अखिलेश यादव के जाने के बाद अंबाला रोड, मंडी समिति रोड, चिलकाना रोड पर जाम लग गया, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- गोरखपुर में खत्म न होते मुकदमे तो लंबी होती चार्जशीट की फेहरिस्त

नक्काशी करने वाले कारीगरों की तारीफ
अखिलेश यादव ने सहारनपुर के लकड़ी की नक्काशी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विश्व प्रसिद्ध सहारनपुर के लकड़ी कारोबार के लिए कुछ नहीं किया। यह कारोबार अगर आज भी खड़ा है तो वह नक्काशी करने वाले कारीगरों की मेहनत है।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023 : अखिलेश यादव का रोड शो, छतों से खूब हुई पुष्प वर्षा, देखिए उत्साह की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed