Election 2024: शामली के इस गांव में मतदान का बहिष्कार, ग्रामीणों ने सुनाया अपना दर्द, जानिए क्या है मामला
Election 2024 : शामली के इस गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए वोट नहीं डालने की बात कही है। जानिए आखिर मामला क्या है?
विस्तार
शामली जनपद में कांधला क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। अब तक किसी भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए थे।
गांव में है दो बूथ
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2019 में ग्रामीणों ने भाजपा के पक्ष में 95 प्रतिशत मतदान किया था, जिसके चलते ग्रामीणों पर दर्ज हुए मुकदमों को पांच साल बीत गए लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार बनने के बाद किसी ने भी उनती सुध नहीं है। इसी वजह से वे मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। बताया गया कि इस गांव में कुल 1873 वोट है।
यह भी पढ़ें: Election 2024: यूपी की इन आठ लोकसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला, कहां से कौन प्रत्याशी मैदान में, रिपोर्ट में जानिए
उधर, कैराना विधानसभा के गांव शामगढ़ी में फर्जी वोट डालने को लेकर दोनों प्रत्याशियों के एजेंट में नोकझोंक हुई। पुलिस दोनों को थाने ले गई है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: इस मतदान केंद्र पर शुरू नहीं हुई वोटिंग, अनशन पर बैठे ग्रामीण, ये है बड़ी मांग