फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election 2024: Voting has not started at a polling station in Muzaffarnagar, villagers are on fast

Lok Sabha Election 2024: इस मतदान केंद्र पर शुरू नहीं हुई वोटिंग, अनशन पर बैठे ग्रामीण, ये है बड़ी मांग

Fri, 19 Apr 2024 09:14 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Apr 2024 09:14 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : मुजफ्फरनगर जिले में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू नहीं हुई है। यहां ग्रामीण अनशन पर बैठे हैं। जानिए इनकी क्या बड़ी मांग है?

विज्ञापन
Election 2024: Voting has not started at a polling station in Muzaffarnagar, villagers are on fast
अनशन पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बेहड़ा-टंढ़ेडा मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी है। इसको लेकर अभी तक सुबह से इस केंद्र पर मतदान भी नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर ही रात गुजारी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गांव टंढ़ेड़ा के लोग लंबे समय से गांव के मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे है। सड़क निर्माण नहीं हो से बृहस्पतिवार को ग्रामीण गांव में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर अनशन पर बैठ गए। देर शाम नायब तहसीलदार विपिन कुमार व ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई।इसके बाद पूरी रात ग्रामीण अनशन पर ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Election 2024: यूपी की इन आठ लोकसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला, कहां से कौन प्रत्याशी मैदान में, रिपोर्ट में जानिए

वहीं, जिले भर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ, लेकिन टंढ़ेड़ा में अनशन वाले केंद्र पर अभी तक मतदान शुरु नहीं हो सका है। मौके पर ककरौली थाना पुलिस भी मौजूद है। इस दौरान पूर्व प्रधान धर्मेंद्र, दुर्गेश, विजयकांत, इरफान, मोहम्मद अली, रणवीर, यशपाल, मोनू, ब्रह्मपाल, पूर्व प्रधान पवन सिंह, बालिस्टर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पश्चिमी यूपी के वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से केंद्रों पर लगी कतार, हार्ट के ऑपरेशन से पहले डाला वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed