{"_id":"60ae99818ebc3e78c2721ea2","slug":"elected-government-but-will-have-to-wait-shamli-news-mrt5400108156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनी गई ‘सरकार’ लेकिन करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनी गई ‘सरकार’ लेकिन करना होगा इंतजार
विज्ञापन
चुनी गई ‘सरकार’ लेकिन करना होगा इंतजार
शामली/गढ़ीपुख्ता। जिले की 230 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का चुनाव हो गया। ग्राम प्रधानों को शपथ भी दिलाई दी गई। हालांकि 36 ग्राम प्रधान कोरम पूरा नहीं होने के कारण शपथ नहीं ले सके। उन्हें अभी प्रधानों के अधिकार नहीं मिलेंगे। उन्हें प्रधान के अधिकार पाने के लिए उपचुनाव का इंतजार करना होगा।
एक सदस्य की वजह से नहीं हो सकी शपथ
गांव खेड़की के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहन ने बताया पंचायत में 11 वार्ड हैं, जिसमें से सात सदस्य चुने गए हैं। एक सदस्य का चुनाव नहीं होने से दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा रह गया है। इस कारण शपथ नहीं हो सकी है। उन्होंने बिना शपथ लिए ही गांव में सैनिटाइजेशन एवं सफाई का कार्य शुरू करा दिया है।
तीन सदस्यों के नामांकन हो गए थे निरस्त
ग्राम पेलखा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संगीता देवी ने बताया कि पंचायत में 15 वार्ड हैं। केवल छह वार्डों में ही सदस्य का चुनाव हो सका है। पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। तीन वार्डों में भरे गए नामांकन पत्र कमी पर निरस्त हो गए थे।
विज्ञापन
बिना शपथ लिए ही शुरू करा दिया कार्य
ग्राम पंचायत दुल्लाखेड़ी के ग्राम प्रधान पंकज कुमार ने बताया कोरम पूरा नहीं होने के कारण वह शपथ नहीं ले पाए, लेकिन उन्होंने गांव में सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करा दिया है। पंचायत में 15 में से छह सदस्य ही जीते हैं। अब उपचुनाव में पंचायत सदस्यों के चुनाव पर ध्यान देंगे।
दस वार्डों में नहीं हुआ नामांकन
ग्राम पंचायत भाट्टू में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कोमल बावरा ने बताया कि पंचायत में 13 वार्ड हैं, लेकिन इनमें से केवल तीन वार्डों में ही सदस्य का चुनाव हो सका है। अन्य वार्डों में नामांकन नहीं हुआ था। उन्होंने गांव के विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है।
चुनाव के समय नहीं दिया ध्यान
ग्राम पंचायत गंदेवड़ा में नवनिर्वाचित प्रधान रामकुमार उर्फ रामू ने बताया कि चुनाव के समय पूरा ध्यान ग्राम प्रधान पद के चुनाव पर ही था। सदस्य पद पर ध्यान नहीं दिया। पंचायत में 13 वार्ड हैं, जिनमें से छह पर ही सदस्य चुने गए हैं।
गांव में शुरू करा दिए कई काम
बाबरी: गांव भंदौड़ा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी कोरम पूरा नहीं होने के कारण शपथ ग्रहण नहीं कर पाईं। वह बताती हैं कि पंचायत में 13 वार्ड हैं, जिनमें से छह पर ही सदस्यों का चुनाव हो सका है। वह बताती हैं कि उन्होंने विकास कार्य कराने का खाका बनाया हुआ है।
निर्वाचन आयोग ने रिक्त पदों का मांगा ब्योरा
शामली। पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए पदों पर उपचुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के रिक्त रह गए पदों का ब्योरा मांगा है। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि रिक्त पदों का विवरण तैयार कराया जा रहा है।