फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Elders were hesitant, but children do not feel afraid of vaccines

बड़े झिझके थे, बच्चों को नहीं लगता टीके की सूईं से डर

Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Elders were hesitant, but children do not feel afraid of vaccines
शामली सीएचसी में किशोरी को टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : SHAMLI
शामली। कोरोना से बचाव के लिए एक सप्ताह पहले 12 से 14 साल के किशोरों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन का टीका लगाने का नया चरण शुरू हुआ। इस आयु वर्ग के किशारों को टीकाकरण की रफ्तार भले ही अभी धीमी है, लेकिन टीका लगवाने के लिए जो किशोर बूथ पर पहुंच रहे हैं, उनमें उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को सीएचसी शामली के बूथ पर टीका लगवाने आए किशोरों से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए टीका सुरक्षा कवच की तरह है। उन्हें टीका लगवाने से किसी तरह को कोई डर नहीं लगता। वह खुद टीका लगवाने को लेकर उत्सुक थे।
विज्ञापन

जिले में 16 मार्च से 12 से 14 साल के किशोरों को टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले दिन सीएचसी शामली में एक मात्र बूथ पर टीकाकरण से इस नए चरण की शुरूआत की थी। स्वास्थ्य विभाग ने इस आयु वर्ग के 57963 किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा। पहले दिन 63 किशोरों को टीके लगाए गए। इसके बाद 21 मार्च से जिले के सभी छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया गया, लेकिन टीकाकरण की गति बहुत कम रही और 36 किशोरों को टीके लग पाए। इसके बाद 22 व 23 मार्च को 69-69, 24 मार्च को 57 और 25 मार्च को 43 किशोरों को टीकाकरण हुआ। इस तरह से जिले में अब तक 337 किशोरों को टीके लग पाए हैं, जो लक्ष्य का 0.58 प्रतिशत है। इस तरह से देखा जाए तो किशोरों को टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है, लेकिन बूथ पर जो किशोर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं, उनमें किसी तरह का कोई डर या भ्रम नहीं दिखा और उत्साह देखा गया। बूथ पर टीकाकरण कर रहे रवि वर्मा, ममता तोमर, दीपा चौहान ने बताया कि रोजाना 12 से 14 साल के 15 से 20 किशोर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ये बोले किशोर
शुक्रवार को सीएचसी शामली में टीका लगवाने आई 14 वर्षीय रिया ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका ही सुरक्षित कवच की तरह है। उसके साथ आई उसकी मां सुनीता ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए। उसने भी टीका लगवाया है और अब बेटी को टीका लगवाने के लिए उसके साथ आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला शिवाजी पार्क निवासी 12 वर्षीय नमय रूहेला ने बताया कि वह अकेला ही टीका लगवा रहा है। उसका मानना है कि टीका लगवाने से ही कोरोना से बचाव हो सकता है। उसने बिना किसी डर भय के टीका लगवाया है।

मोहल्ला रेलपार निवासी 13 वर्षीय लवी शर्मा ने कहा कि उसके छोटे भाई को कुत्ते ने काट लिया था। वह उसे एंटीरेबीज का इंजेक्शन लगवाने आया था। उसे पता चला कि सीएचसी में 12 से 14 साल के किशोर को कोरोना से बचाव के टीके लग रहे हैैं तो उसने घर से अपना आधार कार्ड मोबाइल पर मंगाया और उसने बिना किसी हिचक और डर के टीका लगवाया।
टीकाकरण की स्थिति
लक्ष्य- 57963
अब तक लगे टीके- 337
लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण - 0.58 प्रतिशत
तिथिवार किशोरों को टीकाकरण
अब तक लगे टीके
16 मार्च - 63
21 मार्च -36
22 मार्च - 69
23 मार्च - 69
24 मार्च - 57
25 मार्च - 43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed