फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Elderly Woman in Shamli Cries for Help, DM Listens Sitting on Ground, Orders SDM Probe

Shamli: पिता को बंधक बना रखा है; मेरी जान को खतरा है..., वृद्धा की फरियाद सुनने के लिए जमीन पर बैठे डीएम

Mon, 23 Jun 2025 10:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 23 Jun 2025 10:52 PM IST
सार

शामली की वृद्ध महिला रमेशो ने डीएम अरविंद कुमार चौहान से कहा कि उसे जान का खतरा है। डीएम ने जमीन पर बैठकर उसकी बात सुनी और एसडीएम सदर को जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Elderly Woman in Shamli Cries for Help, DM Listens Sitting on Ground, Orders SDM Probe
वृद्धा की फरियाद सुनते डीएम शामली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शामली जिले के टिटौली गांव की वृद्ध महिला रमेशो देवी ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान को अपनी फरियाद सुनाई। उनका कहना था कि उन्हें और उनके पिता को जान का खतरा है।

विज्ञापन


डीएम जब जनप्रतिनिधियों की बैठक के लिए सभाकक्ष की ओर जा रहे थे, तभी वृद्धा उनके कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठ गईं। यह देखकर डीएम खुद भी ज़मीन पर बैठ गए और वृद्धा की बात ध्यानपूर्वक सुनी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: धमाकों के बीच जागकर काटनी पड़ रही रातें, ईरान में फंसे मेरठ के सचिन की दर्दभरी आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

रमेशो देवी ने शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि वे अपने पिता की इकलौती संतान हैं, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने उनके वृद्ध पिता को जबरन अपने पास बंदी बना रखा है। उन्होंने डीएम से आग्रह किया कि सीएमओ से पिता का मेडिकल कराया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

डीएम अरविंद कुमार चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर विनय भदौरिया को जांच सौंप दी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि महिला को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन हर संभव कदम उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed