फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Elderly people have to wait for Ayushman card due to slow running of portal

Shamli News: पोर्टल धीमा चलने से बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Sat, 09 Nov 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Elderly people have to wait for Ayushman card due to slow running of portal
शामली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड जिले में बनने शुरू हो गए हैं, लेकिन पोर्टल की गति धीमी होने के कारण बुजुर्गों को कार्ड बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में अभी तक बुजुर्गों के मात्र 293 आयुष्मान कार्ड ही बन पाए है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा दी जाती है। मरीजों को यह सुविधा इस योजना के पैनल में शामिल सरकारी व निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाती है। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल और इससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

एक नवंबर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पोर्टल चालू हुआ था। इसके बाद बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हुए। पोर्टल धीमा चलने या बीच-बीच में बंद होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनने में समय लग रहा है। इसके लिए बुजुर्गों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी शामली पर एक दिन में 10-12 बुजुर्गों के ही आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। डाटा ऑपरेटर अशोक कुमार ने बताया कि पोर्टल धीमा चलने से आयुष्मान कार्ड बनने में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन जो भी बुजुर्ग आ रहे हैं, उन सभी के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

n आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी : 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के लाभार्थी जिला अस्पताल, सभी सीएचसी, आशा, पंचायत सहायक के यहां आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड में अंकित जन्म तिथि के आधार पर 70 वर्ष की आयु पूरी करने वाले और इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed