फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Elderly people are waiting for their pension, money is reaching the accounts of the deceased

Shamli: बुजर्गों को पेंशन का इंतजार, मृतकों के खातों में पहुंच रही रकम, शिकायत के बावजूद समाधान नहीं

Fri, 04 Sep 2026 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 04 Sep 2026 11:54 PM IST
सार

बुढ़ापे में मिलने वाली पेंशन के लिए बुजुर्ग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, जबकि विभागीय सत्यापन में करीब 400 मृत लाभार्थियों के खातों में भी पेंशन जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Elderly people are waiting for their pension, money is reaching the accounts of the deceased
वृद्धावस्था पेंशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बुढ़ापे में मिलने वाली पेंशन के लिए बुजुर्ग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, जबकि विभागीय सत्यापन में करीब 400 मृत लाभार्थियों के खातों में भी पेंशन जाने का मामला सामने आया है। अब मृतकों की पेंशन तो रोक दी गई, लेकिन जिंदा बुजुर्गों को अब भी अपनी रकम का इंतजार है। पेंशन न मिलने से कई बुजुर्ग आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिले में 42,417 बुजुर्ग पेंशन धारक हैं। इनमें से 18,359 को ही पेंशन मिल सकी है, जबकि 24,058 पेंशनधारकों को पिछले आठ माह से रकम नहीं मिली है।
विज्ञापन


पेंशन के लिए बुजुर्ग समाज कल्याण विभाग और विकास भवन के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार पेंशन की धनराशि जारी कराने के लिए शासन को दस से अधिक पत्र भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पेंशनधारकों को रकम नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन में मृत मिले लाभार्थी
करीब तीन माह पहले विभाग ने पेंशनधारकों का सत्यापन कराया था। इसमें करीब 400 ऐसे लाभार्थी मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन उनके खातों में पेंशन की रकम जा रही थी। इनमें लीलौन के रामबीर, खेड़ी के बाबूराम, राजेंद्र और सोहन समेत अन्य लाभार्थी शामिल बताए गए। सत्यापन के बाद इनकी पेंशन रोक दी गई।
दस बार विकास भवन के चक्कर काट चुके सादिक
झिंझाना के मोहल्ला शाह मुबारिक निवासी सादिक ने बताया कि जनवरी के बाद से पेंशन नहीं मिली है। वह विकास भवन के दस से अधिक चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

छह बार कार्यालय पहुंचीं कला
सेहटा गांव निवासी कला ने बताया कि पहले पेंशन समय से मिलती थी, लेकिन जनवरी से रकम बंद है। वह समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के छह चक्कर लगा चुकी हैं। हर बार जल्द पेंशन आने का आश्वासन दिया जाता है।

शिकायत के बावजूद समाधान नहीं
सेहटा निवासी राम कटोरी ने बताया कि लंबे समय से पेंशन नहीं मिली है। आर्थिक परेशानी के चलते घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, संतोष ने भी कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं होने की बात कही।

जिलाधिकारी आलोक यादव ने बताया कि पेंशन के लिए फिर से पत्र भिजवाया जाएगा। सभी पात्रों को पेंशन का लाभ दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed