{"_id":"6611acd6ca6bbc900d032b34","slug":"elderly-and-disabled-people-will-get-the-facility-to-vote-at-home-shamli-news-c-26-1-sal1002-119146-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर पर मतदान करने की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर पर मतदान करने की मिलेगी सुविधा
Sun, 07 Apr 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से घर पर मतदान की सुविधा 14 व 15 अप्रैल को दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता और दिव्यांग मतदाता जिनके द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से मतदान का विकल्प चुना गया है, उन मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कलस्टरवार मतदान दल 14 अप्रैल व 15 अप्रैल को कलक्ट्रेट से प्रस्थान कर उनके घरों पर जाकर नियमानुसार मतदान की कार्रवाई कराएगी। कैराना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जनपद शामली में विधानसभावार बनाए कलस्टर के अनुसार मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया मतदान के लिए कुल 18 कलस्टर बनाए गए है। इस संबंध में सभी प्रत्याशियों को सूचना दे दी गई है।