फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight students of BSM selected in state level archery competition

राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीएसएम के आठ विद्यार्थियों का चयन

Sun, 09 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eight students of BSM selected in state level archery competition
शामली बीएसएम स्कूल में सम्मानित छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीएसएम के आठ विद्यार्थियों का चयन
विज्ञापन

शामली। बीएसएम स्कूल के आठ विद्यार्थियों का जिला स्तरीय तीरंदाजी (आर्चरी) ट्रायल के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों का स्कूल में प्रबंधन समिति ने स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
सनराइज आर्चरी एकेडमी शामली में दो दिन पहले बृहस्पतिवार को 10वां जूनियर बालक एंड बालिका जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इस ट्रायल में शामली जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में बीएसएम स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता तीन राउंड रिकर्व, कंपाउंड व इंडियन राउंड में हुई। इस प्रतियोगिता में बीएसएम स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने उत्तम प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों में इंडियन राउंड इवेंट्स में जिया, रोहिल व वंशिका भारद्वाज, रिकर्व राउंड इवेंट में कक्षा नौ से वितुल, सन्नी व सैफ जंग और कंपाउंड राउंड इवेंट में देवांश, हर्षित और प्रयास शामिल है। शनिवार को स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व मैनेजर छाया सिंह ने चयनित विद्यार्थियों और आर्चरी कोच अनुज वेदवान को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यवीर सिंह ने कहा आर्चरी मस्तिष्क को एकाग्र करने के लिए उत्तम खेल है। विद्यार्थियों को इस खेल में प्रतिभाग कर लाभ उठाना चाहिए। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कोच अनुज वेदवान का उत्तम प्रदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed