फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight Sector Magistrates remain unresponsive, action will be taken

आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे नदारद, होगी कार्रवाई

Mon, 07 May 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 07 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eight Sector Magistrates remain unresponsive, action will be taken
कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक ली। बैठक में आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट नदारद रहे, जिनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर 10 मई की सुबह 10 बजे तक अपने सेक्टर में चुनाव प्रबंधन की सभी व्यवस्थाओं के संबंध में सूचना दें। ताकि समय रहते समुचित व्यवस्थाओं का सही प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराना सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का दायित्व है। चुनाव में लापरवाही बरतने वाले अफसरों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मतदान जागरूक कार्यक्रम प्रभारी एवं विजय पथिक राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता डाक्टर अजय बाबू शर्मा, राजकीय मान सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक ने सभी मजिस्ट्रेटों को जागरूकता कार्यक्रम में मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक में अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने कहा कि बैठक में गैर हाजिर रहने वाले सेक्टर मजिस्ट्रेटों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को हुई बैठक में से सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय प्रसाद परियोजना प्रबंधक, अशोक कुमार धीमान सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड, संदीप कुमार परियोजना प्रबंधक पैकफेड, डाक्टर विनय कुमार जिला मलेरिया अधिकारी, नीरज कुमार परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश आवास विकास, आरके सक्सेना सहायक परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश आवास विकास, उपेंद्र कुमार ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गैर हाजिर रहे। इसके अलावा रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्भय सिंह प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज मालेंडी भी नहीं पहुंचे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, एसडीएम ऊन विनोद कुमार सिंह आदि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed