फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight people, including express trains from fog

कोहरे से जनता एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें लेट

Thu, 10 Dec 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 10 Dec 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
शामली। बुधवार को पांचवें दिन भी कोहरे का कहर जारी रहा। बुधवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने से  भगवान सूर्यदेव के दर्शन न होने से मौसम में ठंडा रहा।  दोपहर के समय हलकी बूंदा बांदी के मौसम को ठंडा करने से दिनरात के तापमान में गिरावट दर्ज की। इससे आठट्रेनें लेट रहीं। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


लगातार पांचवें दिन कोहरे का कहर जारी रहने भगवान सूर्य देव के दर्शन न होने से मौसम ठंडा रहा। दोपहर बाद हलकी बूंदा बंादी से दिन के अधिक तापमान में गिरावट दर्ज की। कोहरा और खराब मौसम के कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस आधा घंटे से ज्यादा समय लेट रही। जनता एक्सप्रेस का शामली पहुंचने का समय सुबह 7.40 बजे है, यह ट्रेन सवा सात बजे पहुंची।
विज्ञापन

 सुबह साढ़े आठ बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली एक घंटा 45 मिनट लेट रही। यह ट्रेन शामली दस बजे के लगभग पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन भी आधा घंटा लेट रही। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय बारह बजे का है।  पैसेंजर ट्रेन दोपहर एक बजकर 42 मिनट पर पहुंची है। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी 40 मिनट लेट रही। दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय शाम चार बजे पहुंचने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे लेट साढे़ पांच बजे शामली पहुंची। शाम 6.40 बजे  शामली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटा लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा और यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने  कोहरे के समय यात्रियों से ट्रैक सावधानी से पार करने और ट्रेन की आवाज सुनकर पार करने का अनुरोध किया  है। मानव रहित फाटकों से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को सामने देखकर और आवाज सुनकर निकले।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed