{"_id":"5e8a17498ebc3e76876a2adc","slug":"eight-more-shamli-corona-positives-found-in-shamli-shamli-news-mrt4766422131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली के आठ और जमाती कोरोना पाजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के आठ और जमाती कोरोना पाजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के आठ और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले के आठ और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शामली से भेजे गए सैंपलों में पांच के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। औरैया जिले में भी शामली के तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि 27 मार्च को 14 लोग झिंझाना में एक मस्जिद में मिले थे। यह सभी त्रिपुरा के रहने वाले हैं और इनकी सैंपल रिपोर्ट भेजी गई थी। इनमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि कैराना क्षेत्र में रहने वाले कुछ जमाती दिल्ली धार्मिक जलसे में शामिल होकर औरैया में गए थे। जहां पर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इन जमातियों में से तीन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एहतियात के तौर पर यहां रहने वाले उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच करके उनके भी नमूने जांच को भेजेगी। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमित आठ पॉजिटिव केस हैं। इनमें से दो बांग्लोदशी जमाती, पांच त्रिपुरा के और एक असम का जमाती है। आगरा जनपद में शामली के दो जमाती पॉजीटिव मिले थे और अब तीन केस औरेया जिले में मिले हैं। लखनऊ स्तर से जारी रिपोर्ट में बाहरी जनपदों में मिले कोराना पॉजिटिव केस को भी संबंधित जनपद की रिपोर्ट में जोड़ा गया है इस कारण यहां पर ये संख्या 13 हो गई है।