फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight Kanwariyas from Panipat riding on four bikes were injured in a car collision

Shamli News: कार की टक्कर से चार बाइकों पर सवार पानीपत के आठ कांवड़िये घायल

Wed, 16 Jul 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Eight Kanwariyas from Panipat riding on four bikes were injured in a car collision
बनत के सामने बाइपास पर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जाते लोग। वीडियोग्रेब
पानीपत के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे कांवड़िये, बनत बाईपास पुल पर रात में हुआ हादसा
जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर किया रेफर, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के बनत बाईपास पुल पर कार की टक्कर से पानीपत जिले के चार बाइकों पर सवार आठ कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी कांवड़िये हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में बाइकें व कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणा के पानीपत जिले के गांव नागल खेड़ी निवासी सागर (23), भोला (19), वतन (19), रतनेश कुमार (19), सागर (27), मोनू (20), सनी (19) और सुमित (22) अलग-अलग चार बाइकों से सोमवार रात हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। देर रात में वे सभी आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कस्बा बनत के सामने बाईपास पुल पर पहुंचे तो सामने से आ रही कार से आगे चल रही बाइक टकरा गई। इसके बाद उसके पीछे चल रही अन्य तीनों बाइक भी एक के बाद एक सीधी कार से टकरा गई। हादसे में बाइकों पर सवार सभी आठ कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइकों के साथ ही कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां से जा रहे लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन घायलों को पानीपत ले गए। गांव नागल खेड़ी निवासी संदीप ने आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक कृष्ण बिष्ट निवासी उत्तरी रामपुरी शाहबुद्दीन रोड मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रात में दुर्घटना के बाद घायल हुए बाइक सवार कांवड़िये सड़क पर गिरकर गंभीर घायल होने के कारण कराह रहे थे। किसी के पैर में चोट लगी थी तो किसी के मुंह पर तो किसी के सिर में लगी थी। बाइक के पार्ट्स भी सड़क पर बिखरे पड़े थे। कांवड़ियों के सामान बैग आदि भी सड़क पर फैल गए थे। इस दौरान वहां से जा रहे कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से हादसे का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बनत के सामने बाइपास पर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जाते लोग। वीडियोग्रेब

बनत के सामने बाइपास पर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जाते लोग। वीडियोग्रेब

बनत के सामने बाइपास पर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जाते लोग। वीडियोग्रेब

बनत के सामने बाइपास पर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लेकर जाते लोग। वीडियोग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed