फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eid today, read Namaz at home

ईद आज, घरों में ही पढ़ें नमाज

Sun, 24 May 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eid today, read Namaz at home
चांद का दीदार करती महिल। - फोटो : shamli
शामली। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार ईद की तैयारियां फीकी हैं। प्रशासन ने ईद को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक बंदी में भी कुछ दुकानें खोलने की अनुमति दी। किराना शॉप से लोगों ने सेंवई और मेवों की खरीददारी की लेकिन मिठाई से परहेज किया। शाही इमाम मौलाना शौकीन ने लोगों से अपील की कि ईद की नमाज अपने घरों में ही पढ़ें।
विज्ञापन

बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण से बचाव और लॉकडाउन का पालन करते हुए सभी को अपने-अपने घरों में नमाज अदा करनी है। ईद की नमाज अदा करने का वक्त सुबह साढ़े छह बजे से दोपहर 12 बजे तक होता है। इस वक्त के अंदर सभी लोग अपने-अपने घरों में नमाज अदा करें। नमाज अदा करने के बाद घर में जो भी खाना शीर या मीठी चीज जो भी बनाई गई हो वो परिवार के साथ बैठकर खाएं और खुशी का इजहार करें। इधर-उधर जाने से अपने आप को बचाएं। अपने परिवार की सुरक्षा, अपनी सुरक्षा के लिए अपने घर तक सीमित रखें।
विज्ञापन

खूब हुई मेवों की खरीदारी, मिठाई से किया परहेज
शामली। रविवार को साप्ताहिक अवकाश का दिन था, लेकिन ईद के मद्देनजर व्यापारियों के अनुरोध पर डीएम ने फल सब्जी, दूूूध, बेकरी और किराना शॉप खोलने की अनुमति दी थी। ईद के कारण सुबह दुकान खुलते ही लोग बाजारों में पहुंचने शुरू हो गए थे। किराना की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। मुस्लिम समाज के लोगों ने यहां से काजू, किशमिश, छुआरा आदि कई तरह के मेवे खरीदेे। दूध की भी खूब बिक्री हुई। हालांकि मिठाई की दुकानें भी खुली थी, लेकिन उन पर भीड़ नजर नहीं आई। मिठाई विक्रेता अंशुल ने बताया कि इस बार ईद को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं था इसलिए उन्होंने बहुत कम मिठाई बनाई, लेकिन इस बार ग्राहक हीं नहीं थे। कोरोना संक्रमण के कारण भी लोग बाहर की खाने पीने की चीजों से परहेज कर रहे हैं। अब सोमवार को कुछ बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सादगी से मनाएंगे त्योहार
शहर के मोहल्ला सरवरपीर कालोनी निवासी राशिद पहलवान ने बताया कि इस समय देश में कोरोना संकट चल रहा है। ऐसे में घर पर ही परिवार के साथ सादगी से ईद का त्योहार मनाएंगे। अपने दोस्तों, परिचितों की भी भीड़ नहीं लगाएंगे और लॉकडाउन का पालन कर प्रशासन का सहयोग करेंगे।
परिवार संग मनाएंगे ईद
मोहल्ला आजाद चौक निवासी मुंतजीर ने बताया कि ईद का त्योहार मनाने की तैयारी कर ली गई है। इस बार घर पर परिवार के साथ त्योहार मनाएंगे। इस बार किसी परिचित मित्रों को नहीं बुलाएंगे। कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन किया जाएगा।
संकट की घड़ी में सब साथ
मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी जाकिर ने बताया कि सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। लॉकडाउन चल रहा है। सामूहिक रूप से नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। घर पर ही ईद की नमाज पढ़ेंगे और सादगी के साथ त्योहार मनाया जाएगा।

घर में भी सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएंगे
मोहल्ला हाजीपुरा निवासी यामीन ने बताया कि सादगी के साथ ईद का त्योहार मनाने की तैैयारी है। कोरोना महामारी को लेकर लागू लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढ़ेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। उनका कहना है कि इस दौरान गरीब परिवारों की मदद कर त्योहार मनाने में उनकी मदद भी करेंगे।

शामली मौलाना शौकीन

शामली मौलाना शौकीन- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र के गांव आल्दी में छत से ईद का चांद देखते एक परिवार के सदस्य।

कांधला क्षेत्र के गांव आल्दी में छत से ईद का चांद देखते एक परिवार के सदस्य।- फोटो : SHAMLI

शामली के नया बाजार में ईद के मौके पर किरयाना की दुकान पर खरीदारी करते लोग।

शामली के नया बाजार में ईद के मौके पर किरयाना की दुकान पर खरीदारी करते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली के दिल्ली रोड पर किरयाना की दुकान पर लगी लोगों की भीड़।

शामली के दिल्ली रोड पर किरयाना की दुकान पर लगी लोगों की भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली सब्जी मंडी में सब्जी की खरीदारी करते लोग।

शामली सब्जी मंडी में सब्जी की खरीदारी करते लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed