{"_id":"5d51abf68ebc3e6d243bd293","slug":"eid-prayers-with-peace-and-harmony-shamli-news-mrt4380324193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति और सौहार्द के साथ हुई ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति और सौहार्द के साथ हुई ईद की नमाज
विज्ञापन
शामली ईदगाह में दुआ करता बच्चा
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिलेभर में ईद उल अजहा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह कैराना रोड स्थित ईदगाह पर पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच शांति एवं सौहार्द के साथ ईद की नमाज अदा हुई। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की।
सोमवार को ईद उल अजहा का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग कैराना रोड स्थित ईदगाह पर पहुंचना शुरू हो गए थे। साढ़े सात बजे मौलाना शौकीन ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन और सलामती की दुआएं कीं। शांति एवं सौहार्द के बीच नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईदगाह के बाहर कैराना रोड पर मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने खेल-खिलौने खरीदे और चाट पकोड़ी व अन्य खाद्य पदार्थों का आनंद लिया। नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। डीएम अखिलेेश सिंह और एसपी अजय कुमार ईदगाह के बाद मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने कैराना रोड पर घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, राशिद अली आदि ने ईद की बधाई दी।
नमाज के वक्त रूट डायवर्जन किया
शामली। ईद की नमाज से करीब एक घंटा पहले पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर भारी वाहनों के शहर में घुसने पर रोक लगा दी थी। बड़े वाहनों को शहर के बाहर सड़क किनारे रोका गया। जो वाहन चलते रहे उन्हें दूसरे मार्गों से निकाला गया। वाहनों को करनाल की तरफ से आने वाले वाहनों को झिंझाना में गाड़ी वाला चौराहे से ऊन और कैराना के रास्ते डायवर्ट किया गया। मेरठ की तरफ से आने वाले वाहनों को रेलपार बाईपास से और पानीपत की तरफ से आने वाले वाहनों को कैराना से डायवर्ट किया गया था। शहर में ईदगाह के बाहर नमाज के समय लोगों की भीड़ होने के कारण विजय चौक और दिल्ली रोड मिनी बाईपास के बीच हल्के और दोपहिया वाहनों को भी रोका गया था। नमाज संपन्न होने के करीब एक घंटे बाद पहले हल्के वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इसके बाद भारी वाहनों का संचालन शुरू हुआ।