{"_id":"62717bdd9d01b139c833d60e","slug":"eid-celebrated-with-simplicity-prayed-for-peace-and-harmony-shamli-news-mrt587109472","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगी से मनाई ईद, अमनो अमान की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगी से मनाई ईद, अमनो अमान की मांगी दुआ
विज्ञापन
शामली में कैराना रोड स्थित ईदगाह में एक-दूसरे को ईद मुबारकबाद देते बच्चे।
- फोटो : SHAMLI
सादगी से मनाई ईद, अमनो अमान की मांगी दुआ
शामली/झिंझाना/जलालाबाद/चौसाना। कैराना रोड स्थित ईदगाह में दो साल बाद हजारों अकीदतमंदों ने ईद-उल-फितर की नमाज अता की। नमाज के बाद देश में अमनो अमान की दुआ मांगी गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। शहर की ईदगाह में मौलाना शौकीन ने नमाज अता कराई।
जामा मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद, चांद मस्जिद, गढ़ी वाली मस्जिद, दिल्ली रोड स्थित मदरसे वाली मस्जिद में ईद की नमाज हुई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। दिनभर घरों में दावतों के दौर और एक-दूसरे को उपहार देने का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह पर डीएम जसजीत कौर, एसएसपी सुकीर्ति माधव, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार, ईओ सुरेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। झिंझाना में करनाल हाईवे स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। नमाज मौलाना अकरम ने अदा कराई। डीएम जसजीत कौर और एसएसपी सुकीर्ति माधव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम विशु राजा और सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना मौजूद रहे।
जलालाबाद में ईदगाह, जामा मस्जिद, मदरसा मिफ्ता उल उलूम, मौलवियों वाली मस्जिद आदि मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई। एक-दूसरे को ईद मुबारकबाद देकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान के आवास क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार खान, चौधरी बाबा शोकेंद्र व विनय पंवार, बाबा संजय कालखंडे, सवित मलिक, कपिल, ऋषिराज राझड़, मुकेश सैनी, अरविंद, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, अमित, वेदपाल गहलोत आदि ने विधायक के आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। बसपा नेता व पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक के आवास पर भी ईद मिलन समारोह आयोजित हुआ। चौसाना व जिजौला में बड़ी ईदगाह पर सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा की गई। मौलावा अथर हसन की ओर से मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ कराई।
विज्ञापन
ईदगाह के निर्माण को एकत्र किए लाखों रुपये
चौसाना। जिजौला में ईदगाह अभी पूर्ण नहीं हुई। ईदगाह की नमाज के बाद लोगों ने इमदाद की और ईदगाह के निर्माण के लिए चंद मिनटों में ही लाखों रुपये एकत्र हो गए। मौलाना अथर हसन ने लोगों को ईदगाह की मुबारकबाद दी और इमदाद के लिए शुक्रिया अदा किया।
हर्षोल्लास से मनाया ईद का त्योहार
कैराना/गढ़ीपुख्ता/कांधला। क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह 7:30 बजे ईदगाह के मैदान में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने नमाज अदा कराई। एडीएम संतोष कुमार, एएसपी ओपी सिंह, एसडीम संदीप कुमार, सीओ विजेंद्र सिंह भड़ाना, कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान मौजूद रहे। कस्बा ऊन की ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना अब्बास ने अदा कराई। कांधला में कस्बे की ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज अता कर देश में अमन और शांति के लिए दुआएं की गई। ईद की नमाज अदा कराने वाले मौलाना नूरूल राशिद ने कहा कि हमारे मुल्क मोहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा। गढ़ी दौलत मदरसा बदरूल उलूम में मौलाना आकिल, गांव गंगेरू में मौलाना रूऊफ गांव खंद्रावली, गांव मलकपुर, एलम, भभीसा, आल्दी, असदपुर जिडाना आदि गांवों में ईल की नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआ की गई।
विधायक ने मुस्लिमों के बीच मनाई ईद
शामली। विधायक प्रसन्न चौधरी व समाजसेवी विजय कौशिक ने मुस्लिम समाज के लोगों के बीच ईद का त्योहार मनाया। शहर के अलावा कांधला, खेड़ा कुरतान, गंगेरू, गढ़ीमियां, मलकपुर, खंद्रावली, कस्बा आदि स्थानों पर जाकर मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने मुस्लिमों को गले लगाकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर अरविंद झाल, राशिद एडवोकेट, विकास धीमान, अशोक, संजीव मास्टर, संदीप सरोहा, वीरपाल, जाहिद, शाहरुख, मौलाना बदर, इसराईल मंसूरी, अरशद प्रधान, रवि आदि मौजूद रहे।