फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Efforts will be made to get rid of dirty water of factories

फैक्टरियों के गंदे पानी से निजात दिलाने का होगा प्रयास

Tue, 22 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to get rid of dirty water of factories
कैराना के अलीपुर गांव की प्रधान सुल्ताना - फोटो : SHAMLI
फैक्टरियों के गंदे पानी से निजात दिलाने का होगा प्रयास
विज्ञापन

शामली, कैराना। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीपुर की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुल्ताना पत्नी नासिर का कहना है कि गांव की जनता ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। गांव में पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़कों पर कीचड़ रहता है। वह गांव में बड़ा नाला बनवाने का प्रयास करेंगे ताकि गांव की जल निकासी की व्यवस्था को सुधारा जा सके। गांव में तालाब बनवाने का प्रयास किया जाएगा। कंडेला फैक्टरियों के नालों से निकलने वाला गंदा पानी गांव से होकर गुजरता है। नाले को गांव से हटवाने का प्रयास किया जाएगा।
गांव में लड़कियों की शिक्षा के लिए कालेज बनवाना उनकी प्राथमिकता है। गांव में केवल कक्षा आठ तक का एक ही स्कूल है। इसके अलावा श्मशान घाट की बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। गांव में गरीबों के लिए पक्के घर, शौचायल आदि बनवाये जाएंगे। पात्रों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का परिचय...
नाम-सुल्ताना
शिक्षा- जूनियर हाईस्कूल
कार्य: गृहिणी
राजनैतिक पृष्ठभूमि: पहली बार चुनाव लड़ी और प्रधान चुनी गईं।
ग्राम पंचायत के बारे में...
करीब पांच हजार की आबादी के गांव अलीपुर में हिंदू, मुस्लिम आबादी मिलजुल कर रहती है। गांव में केवल एक जूनियर हाईस्कूल है। गांव की बहुत कम लड़कियां की पढ़ने जाती हैं। गांव में एक छोटा सा तालाब था जिसका अस्तित्व खत्म हो गया। पानी की निकासी नहीं होने के सड़कों पर गंदा पानी रहता है। कंडेला फैक्टरी से गंदा पानी नाले द्वारा गांव के पास से होकर गुजरता है। जिस कारण गांव में दुर्गंध व मच्छरों की समस्या है। स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण उपचार के लिए छह किलोमीटर दूर कैराना आना पड़ता है।

कैराना की ग्राम पंचायत अलीपुर का जूनियर हाई स्कूल

कैराना की ग्राम पंचायत अलीपुर का जूनियर हाई स्कूल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed