फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Efforts to make Gandevada Sangam a big tourist center are in full swing

Shamli News: गंदेवड़ा संगम को बड़ा पर्यटन केंद्र बनाने की कवायद तेज

Fri, 22 Aug 2025 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Efforts to make Gandevada Sangam a big tourist center are in full swing
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात करते पूर्व मंत्री सुरेश राणा । सौ से पूर्व मंत्री
- पर्यटन मंत्री से मिले पूर्व मंत्री सुरेश राणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद का गंगा-यमुना संगम गंदेवड़ा संगम धीरे-धीरे एक बड़े आस्था स्थल के रूप में उभर रहा है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से लखनऊ स्थित उनके आवास पर भेंट की। राणा ने मंत्री से गंदेवड़ा संगम के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध कराने तथा गंगा स्नान पर लगने वाले मेले को सरकारी स्वरूप देने की मांग रखी।

पूर्व मंत्री ने पर्यटन मंत्री को अवगत कराया कि गंदेवड़ा संगम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां निरंतर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां स्थित पुल के चौड़ीकरण हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहले ही धन्यवाद किया जा चुका है। साथ ही, उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से संगम तक सड़क चौड़ीकरण का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने दोनों प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed