फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   education,water conservation

जल संरक्षण के लिए जागरूक होना जरूरी

Wed, 10 Jul 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
education,water conservation
शामली बनत व जल संचयन व जल सरक्षंण रैली में भाग लेती आंगनवाडी महिलाऐ - फोटो : SHAMLI
पानी को बर्बाद होने से बचाइए
विज्ञापन

शामली। जल संचयन एवं जल संरक्षण अभियान के तहत कस्बा बनत स्थित बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सभी ने लोगों को जल संचयन करने पर जोर दिया। भावी पीढ़ी के लिए जल का संचयन करना जरूरी है।

बुधवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी सेक्रेट्री हेल्थ केंद्र सरकार गोपाल कृष्ण शुक्ला, डिप्टी डायरेक्टर कृषि उपानंद रथ, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में शामली समेत करीब 35 जनपद ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां पानी की विशेष कमी है। शामली में देखने में आया कि यहां कोफी हरियाली है और पानी की कोई ज्यादा कमी नहीं है, लेकिन समय रहते जल संरक्षण नहीं किया तो यहां भी जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जनपद शामली के सभी पांच ब्लॉकों में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को नहलाने, पानी को बर्बाद करने, बरसात के पानी को इकट्ठा न करने से पानी की लगातार कमी हो रही है। पानी की एक-एक बूंद को बचाना होगा। देश में सिर्फ आठ प्रतिशत ही वर्षा जल को एकत्र किया जा रहा है, जिसको बढ़ाकर 15 प्रतिशत करना होगा, तभी पानी का संकट खत्म हो सकता है। कार्यक्रम के बाद इसके बाद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इससे पहले, रैली का शुभारंभ डिप्टी सेक्रेट्री हेल्थ गोपाल कृष्ण शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। रैली कस्बे के विभिन्न स्थानों से होते हुए विद्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य योगेश राठी, श्वेता मित्तल, रेणु, इन्दू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed