{"_id":"6a2428d589c0040cca0ed0df","slug":"education-is-a-strong-foundation-for-success-study-and-move-ahead-shamli-news-c-42-1-smrt1030-105907-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिक्षा सफलता का मजबूत आधार, पढ़ो और आगे बढ़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिक्षा सफलता का मजबूत आधार, पढ़ो और आगे बढ़ो
Sat, 06 Jun 2026 07:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
लावड़ - कस्बे में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते पूर्व विधायक औ
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
-पूर्व विधायक संगीत सोम और हरपाल सैनी ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के मोहल्ला शिव बड़ा मंदिर के पास सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठ से कक्षा 12 तक के करीब 600 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से इसका आयोजन किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थी और उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। आयोजक मोहन सैनी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हरपाल सैनी रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। मोहन सैनी ने बताया कि शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने और उनकी उपलब्धियों को पहचान देने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, मेडल, प्रमाण पत्र के साथ पौधे भी वितरित किए गए। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान धीर सिंह, यादराम, मनोहर, जिले, राजेंद्र, चरण सिंह, समय सिंह, अर्चना, लक्ष्मी, भावना, शाहिस्ता, संजय, मूलचंद, भूसी ग्रोवर, अंकित आदि मौजूद रहे।