{"_id":"5907834a4f1c1bcc3a4429a7","slug":"educate-your-children-laborer-cdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने बच्चों को शिक्षित करें मजदूर : सीडीओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने बच्चों को शिक्षित करें मजदूर : सीडीओ
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सीडीओ यशु रूस्तगी ने श्रमिकों को आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होंने श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का जोर दिया।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रम विभाग की ओर से अंतर राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सीडीओ यशु रूस्तगी ने कहा कि सरकार द्वारा मजदूरों के लिए शादी अनुदान, दुघर्टना सहायता योजना, मातृ-शिशु हित लाभ योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, मृत्यु एवं अंतेष्टि योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, निर्माण कामगार, बालिका मदद योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
योजनाओं के लाभ के लिए श्रमिकों का पंजीकरण होना आवश्यक है। सहायक श्रमायुक्त ने मेधावी छात्र पुरस्कार, शादी विवाह अनुदान योजना, बालिका आशीर्वाद योजना की जानकारी दी। योजना में चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जल निगम के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीआर शर्मा, विद्युत वितरण खंड द्वितीय विजयपाल सिंह, जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक रविंद्र कुमार, मजदूर नेता राकेश त्यागी, रामकुमार, अंसार, अलीहसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, सुबह नौ बजे अपर दोआब चीनी मिल में भारतीय चीनी मिल मजदूर संघ कार्यालय में वयोवृद्ध एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी मांगेराम लाल ने झंडा फहराया। उत्तर प्रदेश शुगर वर्कर्स फेडरेशन एटक के मंत्री राजेंद्र पवार ने कर्मचारियों को मई दिवस की बधाई दी। इस मौके पर राजकुमार तोमर, हरवीर सिंह, जयवीर सिंह, अविनाश कुमार, संजीव कुमार, विक्रम सिंह, वीर सिंह, प्रभात भूषण, कृष्णपाल शर्मा , जयप्रकाश, लियाकत अली, पप्पू उपाध्याय, देवेंद्र कुमार, ओमवीर सिंह मौजूद रहे।
कर्मचािरयों को किया गया सम्मानित
शामली। जिले के शिक्षण संस्थानों में मजदूर दिवस पर गोष्ठी आयोजित करके अमेरिका के शिकागो में 1886 में शहीद हुए श्रमिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक अरविंद संगल ने मजदूर दिवस के विषय में जानकारी दी। प्रधानाचार्या मीनू संगल ने स्कूल में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित किया। उधर, रॉक गोल्ड एकेडमी में भाषण, नाटक और कविता के रचनाओं के माध्यम से मजदूरों की भावनाओं को व्यक्त किया गया। मोहल्ला पंसारियान में राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के कार्यालय में मई दिवस मनाया गया। अध्यक्षता नंदू प्रसाद और संचालन वर्गिश झंझोट ने किया।