फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Economic Corridor: Indefinite picketing from today

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर: आज से अनिश्चितकालीन धरना

Wed, 27 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Economic Corridor: Indefinite picketing from today
किसान संघर्ष समिति का आरोप प्रशासन नहीं करा रहा समस्याओं का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमि अधिग्रहण में किसानों की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन पर प्रकरण को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की एलान कर दिया है।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर किसान संघर्ष समिति ने भूमि अधिग्रहण की समस्याओं को लेकर 21 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया था। तब कांवड़ यात्रा का हवाला देते हुए प्रशासन ने 26 जुलाई तक समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था। जिस पर किसानों ने धरना स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की। जिस पर संघर्ष समिति ने मंगलवार को बैठक में निर्णय किया कि 28 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना बुटराड़ा और करौदा के बीच क्रॉस जंक्शन पर शुरू किया जाएगा। साथ ही किसानों ने मांग रखी कि एक प्रोजेक्ट एक रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। बागपत के मवी कलां गांव में एक करोड़ रुपये प्रति बीघा का मुआवजा दिया जा रहा है या फिर सर्किल रेट में 20 प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी कर 2014 के बाद वर्तमान तिथि तक करके दिया जाए। बैठक के बाद हाथीकरौदा गांव के जंगल में निर्माण कंपनी का काम भी रुकवा दिया था। किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक का कहना है कि प्रशासन की ओर से किसानों से वार्ता नहीं की गई है। इसलिए बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed