फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Echoes of allotment of shops till Lucknow

बिना नीलामी दुकानों के आवंटन का प्रकरण लखनऊ पहुंचा

Fri, 23 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Echoes of allotment of shops till Lucknow
लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को ज्ञापन देते शामली नगर पालिका सभासद - फोटो : SHAMLI
दुकानों के आवंटन प्रकरण की लखनऊ तक गूंज
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका परिषद शामली की 22 दुकानों को बिना नीलामी के आवंटन प्रकरण की गूंज लखनऊ में भी गूंजी। सभासदों ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, नगर विकास मंत्री, नगर विकास राज्यमंत्री को प्रकरण से अवगत कराया और जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

नगरपालिका की नई मंडी के सामने प्रथम तल पर 22 दुकानों को बिना नीलामी के गुपचुप आवंटन कर रसीद काटे जाने का आरोप सभासद अनिल उपाध्याय, राजीव गोयल, पंकज गुप्ता और सभासद के पति निशिकांत संगल ने तीन दिन पहले उठाया था। बृहस्पतिवार को सभासद अनिल उपाध्याय व निशिकांत संगल लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिले और उन्हें शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि पालिका में 22 दुकानों का बिना नीलामी के आवंटन कर औने पौने दामों में रसीद काट दी गई। इनमें कई दुकानों का आवंटन पालिका कर्मचारी की पत्नी, सभासदों के परिवार के सदस्यों के नाम किया गया। भाजपा के निर्वाचित और नामित सभासदों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही इस तरह का कोई प्रस्ताव बोर्ड बैठक के एजेंडे में रखा गया। सभासदों ने पालिका एक्ट के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए पालिकाध्यक्ष के अधिकार सीज करने, इसमें संलिप्त सभासदों की सदस्यता समाप्त करने और पालिका कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। अनिल उपाध्याय व निशिकांत संगल ने बताया कि उन्होंने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और नगर विकास राज्यमंत्री महेशचंद गुप्ता को प्रकरण से अवगत कराते हुए शिकायती पत्र उनके कार्यालय में दिया है। सभी ने उन्हें जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed