फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Easy installment plan time now till 31 January

आसान किस्त योजना का समय अब 31 जनवरी तक

Thu, 02 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Easy installment plan time now till 31 January
शामली। विद्युत निगम की आसान किस्त योजना में उम्मीद के सापेक्ष बकाएदारों द्वारा पंजीकरण न कराए जाने पर एक माह का समय और बढ़ा दिया गया है। 31 दिसंबर को समाप्त होने वाली यह योजना अब 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। 54576 बकाएदारों के सापेक्ष 31 दिसंबर तक सिर्फ 21 हजार 929 उपभोक्ताओं के पंजीकरण ही हो सके थे।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने बकाएदारों से आसानी से वसूली के लिए 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक के लिए आसान किस्त योजना शुरू की थी। जिसमें 54576 बकाएदार उपभोक्ताओं से 67.60 करोड़ रुपये का बकाया वसूल किया जाना था। शहरी बकाएदारों के लिए 12 आसान किस्तों में और ग्रामीण बकाएदारों के लिए 24 आसान किस्तों में जमा करने की छूट दी गई थी। लेकिन जिले में 31 दिसंबर तक सिर्फ 21 हजार 929 बकाएदारों ने ही पंजीकरण कराए, जिनसे 20 करोड़ 74 लाख रुपये की ही वसूली हो सकी। यही स्थिति कमोवेश अधिकांश जिलों में रही। जिस कारण विद्युत निगम ने इस योजना का समय एक माह के लिए और बढ़ा दिया है। अब यह योजना 31 जनवरी तक के लिए कर दी गई है। विद्युत निगम के अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे और भी बकाएदार अपना पंजीकरण कराकर आसान किस्तों में अपना बकाया जमा कराने का मौका प्राप्त कर लेंगे, इससे विद्युत निगम की वसूली बढ़ सकेगी।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने बताया कि पावर कारपोरेशन की आसान किस्त योजना को एक माह के लिए बढ़ाकर 31 जनवरी 2020 तक लागू कर दिया है। अभी जिले के बिजली के उपभोक्ताओं पर 46 करोड़ 86 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed