फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   East Yamuna Canal tracks widened again

फिर शुरू हुई पूर्वी यमुना नहर पटरी चौड़ीकरण की कवायद

Sun, 17 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
East Yamuna Canal tracks widened again
इंद्रपाल सिंह पांचाल
विज्ञापन

शामली। जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाली पूर्वी यमुना नहर की पटरी का चौड़ीकरण करने की कवायद एक बार फिर शुरु हो गई है। भैसवाल गांव से लेकर करमूखेड़ी नहर पुल तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी की चौड़ाई मात्र 3.75 मीटर है। इस नहर की पटरी को साढ़े पांच मीटर चौड़ी करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने जिला मुख्यालय से गुजरने वाली पूर्वी यमुना नहर की पटरी के चौड़ीकरण का इस्टीमेट तैयार करना शुरु कर दिया है।
करमूूखेड़ी पूर्वी नहर पुल से लेकर भैसवाल गांव के पुल तक दस किमी नवीन जिला मुख्यालय प्रस्तावित है। नवीन मुख्यालय घोषित होने के बाद वर्ष 2015 में जिला प्रशासन ने पूर्वी यमुनानहर के वपास गोहरनी गांव के जंगल में कलक्ट्रेट-विकास भवन के पास दो सेतु दो साइड की पटरी का चौड़ीकरण, नहर का डौला, बधेव पुल से लेकर भैसवाल पुल तक दोनो ओर लाइनिंग कार्य करके लिए 44 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार शासन को भेजी गई थी। शासन से अब तक 38 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। फिलहाल करनाल रोड नहर पुल से लेकर पानीपत खटीमा नगीना राजमार्ग को जोड़ने वाली पश्चिमी दिशा की पटरी का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

नवीन जिला मुख्यालय में विकास भवन, सीएमओ, जिला संयुक्त अस्पताल, पुलिस आफिस, बीएसए, डीआईओएस कार्यालय, जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कलक्ट्रेट- जिला स्तरीय आवास, जवाहर नवोदय विद्यालय, पुलिस लाइन, जिला न्यायालय कार्यालय भवन, आवासीय भवनों का कार्य अभी अधूरा है। फिलहाल पूर्वी यमुना नहर की पटरी की चौड़ाई 3.75 मीटर है। वर्ष 2021 के आखिर में कलक्ट्रेट भवन और जवाहर नवोदय विद्यालय और जिला स्तरीय आवासीय भवनो का निर्माण पूरा होजाएगा। नवीन जिला मुख्यालय चालू होने से फरियादियों का आवागमन बढ़ेगा। आम नागरिकों के आवागमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने भैसवाल से लेकर करमूखेड़ी नहरपुल तक 5.50 मीटर चौड़ा करने की कार्य योजना तैयार की गई है। नहर पटरी को चौड़ी करने का इस्टीमेट तैयार करने के लिए जिले के लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि डीएम शामली जसजीत कौर को पूर्वी नहर पटरी को चौड़ा करने के लिए इस्टीमेट तैयार कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पूर्वी यमुना नहर की पटरी चौड़ीकरण के लिए विभाग के पास भूमि को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को हस्तांतरित कर देंगे। वह उस भूमि को नहर की पटरी चौड़ीकरण में प्रयोग कर सकते है- रविंद्र सिंह राणा, अधिशासी अभियंता, पूर्वी यमुना नहर खंड शामली।

-----
कोट
जल्द पूर्वी यमुना नहर खंड की पटरी चौड़ीकरण का इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश मिले हैं। वह लोक निर्माण विभाग की टीम को जिम्मेदारी देकर पटरी चौड़ीकरण और इस्टीमेट तैयार कराएंगे। - रविंद्र सिंह अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed