फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   East Yamuna Canal track will be widened

पूर्वी यमुना नहर की पटरी का होगा चौड़ीकरण

Wed, 31 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
East Yamuna Canal track will be widened
शामली। पानीपत-खटीमा मार्ग से लेकर भैंसवाल पूर्वी यमुना नहर की पटरी का चौड़ीकरण करने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड शामली को हस्तांरित कर दिया है। 9.10 किमी लंबाई की पूर्वी यमुना नहर की पटरी के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 22 करोड़ रुपये की लागत से इस्टीमेट तैयार किया है, जिसे शासन को भेजकर धनराशि अवमुक्त कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

बागपत के ककड़ीपुर गांव की सीमा से लेकर भैसवाल गांव के पूर्वी यमुनानहर पुल तक 3.75 किमी नहर की पटरी है। भैसवाल गांव से लेकर गंदेवड़ा संगम सीमा तक पूर्वी नहर की पटरी की अधिक चौड़ाई है। नहर की पटरी पक्की होने से मिनी बाइपास के रूप में उपयोग में हो रही है। भैैैैसवाल गांव के नहर पुल से लेकर पानीपत- खटीमा मार्ग तक पूर्वी यमुना नहर पुल के किनारे जिला मुख्यालय होने से जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, विकास भवन, बीएसए, डीआईओएस कार्यालय, एसपी कार्यालय शिफ्ट होने से नहर की पटरी से आवागमन बढ़ा है। पूर्वी यमुना नहर के किनारे कलक्ट्रेट, जवाहर नवोदय विद्यालय, जिला स्तरीय आवासीय कालोनी क निर्माण तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

नवीन जिला मुख्यालय पर आम नागरिकों के आवागमन के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर पानीपत खटीमा मार्ग से लेकर भैंसवाल नहर पुल तक नहर पटरी के चौड़ीकरण के लिए सिंचाई विभाग ने एनओसी देते हुए लोक निर्माण विभाग को हस्तांरित कर दिया है। सिंचाई विभाग के पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा ने बताया कि पानीपत खटीमा मार्ग से लेकर भैसवाल गांव के पुल तक 9.10 किमी लंबाई की पूर्वी यमुना नहर की पटरी को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को हस्तांरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि 9.10 किमी लंबी पूर्वी यमुना नहर की पटरी को 3.75 मीटर चौड़ीकरण, डोला, मिट्टी कार्य और नवीन जिला मुख्यालय पर दो पुलों के निर्माण के लिए 2015 में शासन से 44 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई थी। सिंचाई विभाग ने लोकनिर्माण विभाग को 15 दिन पूर्व पटरी निर्माण के लिए एनओसी जारी की गई है।

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली 9.10 किमी लंबाई की पूर्वी यमुना नहर की दोनों पटरी का सात मीटर चौड़ीकरण कराएगा। नहर की पटरी का चौड़ीकरण करने के लिए 22 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार किया गया है। नहर की पटरी के चौड़ीकरण के लिए इस्टीमेट को शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड डीएम के माध्यम से शासन को भिजवाएगा। धनराशि अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed